कासगंज जिले में एक साधु की गोली मारकर हत्या कर दी गई। हत्या के पीछे अवैध संबंध की बात सामने आई है। पुलिस ने मृतक साधु के भाई की तहरीर पर फुफेरे भाई के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
सोरों क्षेत्र का रहने वाला साधु लहरा में एक धर्मशाला में रह रहा था। बुधवार रात के समय उसकी गोली मारकर हत्या कर दी गई। गुरुवार सुबह लोगों को हत्या की जानकारी हुई। हत्या की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई।
पुलिस ने पंचनामा भरने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। उसके बड़े भाई ने अपने फुफेरे भाई उदयवीर पुत्र गजाधर निवासी सितारा सासनी हाथरस के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मामला दर्ज कर लिया है।