फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ताज की सुरक्षा में लगे इस जोन के सीसीटीवी कैमरे खराब

Sat, 06 Jan 2018 10:40 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा
विज्ञापन
ताज महल - फोटो : SELF
विज्ञापन
ताजमहल की सुरक्षा के साथ लगातार खिलवाड़ किया जा रहा है। स्मारक के यलो जोन में निगरानी के लगाए गए 144 कैमरों में से 140 ठीक से संचालित नहीं हो रहे। ये कैमरे आए दिन किसी न किसी कारण से बंद हो जाते हैं। लगातार चेतावनी के बाद भी इनके सुधार की दिशा में कोई कदम नहीं उठाया गया है।
विज्ञापन


इस समस्या के संबंध में उपनिदेशक पर्यटन ने हाल ही में उत्तर प्रदेश राजकीय निर्माण निगम की विद्युत इकाई को पत्र लिखा है। उनका कहना है कि पिछले महीने सीओ ताज सुरक्षा ने अवलोकन किया था।

इसमें ताजगंज परियोजना अंतर्गत लगाए गए 140 सीसीटीवी कैमरे निर्बाध रूप से कार्य नहीं करते पाए गए थे। आए दिन किसी न किसी कारण से यह बंद हो जाते हैं।
विज्ञापन

उपनिदेशक का कहना है कि इससे पहले भी राजकीय निर्माण को इससे अवगत कराया गया था। पर, कोई सुनवाई नहीं हुई। बता दें कि इससे पहले उपनिदेशक ताज की सुरक्षा के लिए लगाए गए बोलार्ड और बैरियर के खराब होने की शिकायत दर्ज करा चुके हैं। इसके बावजूद ताज की सुरक्षा से लगातार खिलवाड़ किया जा रहा है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें