आगरा के थाना शाहगंज क्षेत्र के नरीपुरा में शनिवार रात को चोरों ने परचून की दुकान का शटर उठा दिया। इसके बाद 80 रुपये की दाल, चावल और पान मसाला सहित 20 हजार रुपये कैश चोरी करके ले गए।
रविवार सुबह घटना की जानकारी हुई। दुकान के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे के फुटेज में चार चोर नजर आ रहे हैं। इनमें एक महिला भी है। वहीं कालिंदी विहार में बिल्डिंग मैटेरियल की दुकान की दीवार तोड़कर चोरी की।
नरीपुरा निवासी इसलाम खान की जगनेर रोड पर परचून की दुकान है। रविवार सुबह पड़ोसी दुकानदार ने दुकान का शटर उठा देखकर उन्हें चोरी की सूचना दी। इस पर इसलाम खान पहुंच गए। दुकान के अंदर सामान बिखरा मिला।