फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीबीएसईः 10वीं के परीक्षार्थियों को ओएमआर शीट आधारित परीक्षा भायी

विज्ञापन
विज्ञापन
आगरा। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) की टर्म-1 की मुख्य परीक्षाएं मंगलवार से शुरू हो गई। 10वीं के विद्यार्थियों ने सोशल स्टडीज विषय की परीक्षा दी। ओएमआर पर परीक्षा देकर विद्यार्थी खुश दिखे। बोर्ड परीक्षा पहली बार ओएमआर शीट आधारित कराई जा रही है।
विज्ञापन

सीबीएसई के शहर समन्वयक रामानंद चौहान ने बताया कि 72 केंद्रों पर परीक्षा का आयोजन सुबह 11:30 से 01:00 बजे तक किया गया। परीक्षा में कुल 14,720 विद्यार्थी पंजीकृत थे। 14,519 ने परीक्षा दी और 201 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। उन्होंने बताया कि सभी प्रश्न बहुविकल्पीय थे। ओएमआर शीट आधारित परीक्षा में विद्यार्थी अपेक्षाकृत कम तनाव में दिखे। प्री-बोर्ड परीक्षाएं इसी पैटर्न पर कराई गई थी, इसलिए विद्यार्थियों को परीक्षा में परेशानी नहीं हुई। दूसरे, विद्यार्थियों को भविष्य में प्रतियोगी परीक्षाएं भी इसी पैटर्न पर देनी है, उसके लिए भी विद्यार्थी खुद को तैयार कर रहे हैं।
10वीं की सोशल स्टडीज विषय की परीक्षा में सभी प्रश्न एनसीईआरटी से पूछे गए। विद्यार्थियों का कहना है कि प्रश्नपत्र आसान था। जिसने भी ठीक से पढ़ाई की होगी, उन्हें प्रश्नों को हल करने में परेशानी नहीं हुई होगी।
विज्ञापन

सबसे अच्छी बात यह रही कि सोशल स्टडीज में तारीख पर आधारित प्रश्न नहीं पूछे गए। विद्यार्थियों की मेमोरी से ज्यादा उनके बौद्धिक स्तर को परखने के लिए सवाल पूछे गए। एनसीईआरटी से प्रश्न पूछे गए थे। - आशी वार्ष्णेय,
ओएमआर शीट पर परीक्षा देने का अनुभव अच्छा रहा। सभी बहु विकल्पीय प्रश्न थे। तय पाठ्यक्रम से ही सवाल पूछे गए। ठीक से पढ़ाई की थी, इसलिए प्रश्नों को हल करने में परेशानी हुई। - मुस्कान मल्होत्रा, होली पब्लिक स्कूल
टर्म-1 से पहले विद्यालय में दो बार प्री-बोर्ड परीक्षा कराए जाने का फायदा मिला। पढ़ाए गए और एनसीईआरटी से सभी प्रश्न पूछे गए थे, इनको हल करने में कोई परेशानी नहीं हुई। - अर्नव गुप्ता, सुमीत राहुल गोयल मेमोरियल सीनियर सेकेंडरी स्कूल
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें