सीबीएसई बोर्ड में आगरा जिले की बेटियां बेटों से आगे रही हैं। 12वीं की परीक्षा में 83.76 प्रतिशत बेटियों को सफलता मिली है। बेटे 73.86 प्रतिशत ही सफल हो सके। इस तरह छात्राएं 9.90 फीसदी अधिक हैं।
आज मैं ऊपर आसमां नीचे, आज मैं आगे जमाना है पीछे...। ये गीत हकीकत बन चुका है। सीबीएसई की परीक्षा में बेटियां, बेटों से आगे निकल चुकी हैं। इस बार की बोर्ड परीक्षा में भी बेटों के मुकाबले हमारी बेटियां 9.90 फीसदी अधिक सफल हुई हैं। यहां तक के जिले की इंटरमीडिएट टॉपर भी बिटिया ही है।
विज्ञापन
इंटरमीडिएट की परीक्षा में 5,941 छात्राएं और 8,694 छात्र शामिल हुए। इनमें से 4,976 छात्राएं और 6,421 छात्र सफल हुए। औसत देखा जाए तो 83.76 फीसदी छात्राएं परीक्षा में पास हुई हैं। छात्रों के पास होने का औसत 73.86 फीसदी है। इस तरह छात्राएं 9.90 फीसदी अधिक हैं।
बीते साल 5,687 बेटियां और 8,689 छात्रों ने परीक्षा दी। इसमें 4,589 बेटियां और 6,078 बेटे पास हुए। छात्राओं के सफल होने का औसत 80.69 फीसदी और बेटों के पास होने का औसत 69.95 फीसदी रहा। इस तरह से बीते साल के परिणाम के मुकाबले बेटियों के पास होने का औसत 3.07 फीसदी बढ़ा है। छात्रों के पास होने की दर भी बढ़ी है।
बीते साल के मुकाबले इस बार छात्रों के पास होने का औसत 3.91 अधिक है। सीबीएसई के शहर प्रभारी रामानंद चौहान ने बताया कि बीते कई साल की परीक्षाओं में बेटियाें के पास होने का औसत छात्रों के मुकाबले बढ़ता ही जा रहा है।
सीबीएसई बोर्ड रिजल्ट
केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) के 10वीं और 12वीं के परीक्षा परिणाम मंगलवार दोपहर एक बजे घोषित होने पर विद्यार्थियों के चेहरे खुशी से खिल उठे। जिले में एक बार फिर से अधिक अंक के हासिल करने के मामले में छात्राओं ने बाजी मारी है। 10वीं फीसदी और 12वीं 77.87 फीसदी विद्यार्थी उत्तीर्ण हुए है। वर्ष 2024 में 10वीं का परिणाम में 88.75 और 12वीं का 74.20 फीसदी रहा था।
इंटर में छात्राओं का दबदबा फिर से देखने को मिला है। इस बार भी सीबीएसई इंटर में 83.76 फीसदी से छात्राएं पास हुई है, तो छात्रों का 73.86 फीसदी परीक्षाफल रहा। पिछले वर्ष की तुलना में इंटर के परीक्षार्थियों ने परीक्षाफल में करीब तीन फीसदी अधिक की बढ़ोतरी दर्ज की है। बोर्ड की तरफ से कोई मेरिट सूची जारी नहीं की गई लेकिन स्कूलों ने अपने स्तर से अधिक अंक प्राप्त करने वालों का चयन किया। इंटर मे दिल्ली पब्लिक स्कूल (डीपीएस) की सृष्टि गुप्ता ने 99.4 फीसदी अंक प्राप्त किए है, तो जीडी गोयनका पब्लिक इंटर स्कूल की वार्या मल्होत्रा ने 98.8 और दिल्ली पब्लिक स्कूल ( के विनायक ने 98.8 अंक हासिल किए। जबकि डीपीएस के प्रत्युष सिंह ने 98.6 अंक है।
सीबीएसई के शहर समन्वयक रामानंद चौहान ने बताया कि बोर्ड परीक्षा में 154 स्कूलों के विद्यार्थी शामिल हुए, जिसमें 10वीं के 17358 और 12वीं के 15483 विद्यार्थी रहे। पिछले वर्ष की तुलना में इंटर का परीक्षाफल तीन फीसदी से अधिक रहा है।