फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CBSE Result: सीबीएसई 12वीं और 10वीं के नतीजे घोषित, आगरा में आयुश और भूमि ने किया जिला टॉप

Fri, 22 Jul 2022 11:16 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा

सार

CBSE ने 12वीं के बाद 10वीं का रिजल्ट जारी कर दिया है। ताजनगरी आगरा में 12वीं में छात्र आयुश बघेल ने टॉप किया है, तो वहीं हाईस्कूल में छात्रा भूमि जैन जिले की टॉपर बनीं। दोनों ही विद्यार्थी शिवालिक स्कूल के हैं।
विज्ञापन
आयुष और भूमि - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

 केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) के परीक्षा परिणाम में जिले के आयुष बघेल और भूमि जैन ने पूरे देश में नाम रोशन किया है। 99.80 फीसदी अंक हासिल कर आयुष ने कक्षा 12वीं में और भूमि ने कक्षा 10वीं में पूरे देश में खुद को दूसरे स्थान पर काबिज किया है। दोनों ही विद्यार्थी शिवालिक पब्लिक स्कूल, आवास विकास कॉलोनी सेक्टर-सात के हैं। 
विज्ञापन


 वहीं कक्षा 10वीं में कर्नल्स ब्राइटलैंड पब्लिक स्कूल श्रेयस सिंह परिहार ने 99.40 फीसदी अंकों के साथ जिले में दूसरा स्थान प्राप्त किया है। वहीं, 99.20 फीसदी अंकों के साथ होली पब्लिक स्कूल के राघव शर्मा और सिंपकिंस स्कूल के हर्ष शर्मा ने तीसरा स्थान प्राप्त किया है। कक्षा 12वीं के परिणाम में सुमीत राहुल गोयल मेमोरियल सीनियर सेकेंडरी स्कूल के आदित्य गौतम 99.4 फीसदी अंकों के साथ दूसरे स्थान पर और 99 फीसदी अंक प्राप्त कर होली पब्लिक स्कूल के शिव सबलोक तीसरे स्थान पर काबिज हुए हैं।           

10वीं में 96.17 फीसदी व 12वीं में 88.82 फीसदी विद्यार्थी सफल

सीबीएसई के शहर समन्वयक व सुमीत राहुल गोयल मेमोरियल सीनियर सेकेंडरी स्कूल के प्रधानाचार्य रामानंद चौहान ने बताया कि जिले में कक्षा 10वीं की परीक्षा में 96.17 फीसदी और कक्षा 12वीं में 88.82 फीसदी विद्यार्थी सफल हुए हैं। कक्षा 10वीं की परीक्षा में 139 स्कूलों के 14,759 विद्यार्थी पंजीकृत थे, इसमें से 14,604 परीक्षा में शामिल हुए और 14,045 उत्तीर्ण हुए। कक्षा 12वीं की परीक्षा में 108 स्कूलों के 12,198 विद्यार्थी पंजीकृत थे, 12,064 परीक्षा में शामिल हुए और 10,775 उत्तीर्ण हुए।  
विज्ञापन



आर्थिक संकट के बीच आयुष ने आत्मबल बनाए रखा

सीबीएसई 12वीं की परीक्षा में शिवालिक कैंब्रिज स्कूल के विद्यार्थी आयुष बघेल ने 99.8 फीसदी (500 में से 499) अंक प्राप्त कर जिले में टॉप किया है। आयुष के पिता देवेंद्र सिंह टैक्सी ड्राइवर और मां भावना गृहिणी हैं। देवेंद्र सिंह टूरिस्ट गाड़ी चलाते हैं। कोरोना काल में उनके सामने बेेटे की फीस जमा करने का संकट था। छोटा बेटा कक्षा नौ में पढ़ रहा है। घर के खर्चों में कटौती कर वह बेेटों को पढ़ा रहे हैं। आर्थिक समस्याओं के बीच आयुष ने अपना आत्मबल बनाए रखा। पूरी लगन के साथ मेहनत की। स्कूल और कोचिंग के अलावा वह ढाई घंटे सेल्फ स्टडी को देते थे। आयुष कक्षा 10वीं में 98.6 फीसदी अंकों के साथ जिले में तीसरे स्थान पर थे। वह आईआईटी से कंप्यूटर साइंस में इंजीनियरिंग करना चाहते हैँ। उन्होंने जेईई मेंस में पहले प्रयास में ही 99.69 पर्सेंटाइल प्राप्त किया है।  
 

डॉक्टर बनना चाहती हैं भूमि जैन 

सीबीएसई कक्षा 10वीं के परीक्षा परिणाम में शिवालिक कैंब्रिज स्कूल की छात्रा भूमि जैन ने 99.8 फीसदी (500 में से 499) अंकों के साथ जिले में टॉप किया है। भूमि के पिता रविंद्र जैन एमडी जैन इंटर कॉलेज में शिक्षक व एनसीसी के अधिकारी हैं। मां ज्योति जैन गृहिणी हैं। भूमि का सपना डॉक्टर बनने का है। वह अभी से नीट की तैयारी में जुट गई हैं। भूमि ने बताया कि वह कम से कम दो घंटे सेल्फ स्टडी करती थीं। विज्ञान और गणित विषय की कोचिंग की थी। पढ़ाई के दौरान उन्हें जो भी समझ में नहीं आता था, शिक्षक से उसे समझती थीं। इससे उन्हें बड़ी मदद मिली।  
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें