फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीबीसीआईडी पता करेगी, यूपी पुलिस के इंस्पेक्टर की असली पत्नी कौन ?, पढ़ें चौंकाने वाला मामला

Fri, 22 Jan 2021 12:12 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा

सार

  • उत्तर प्रदेश के आगरा में चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां दिवंगत निरीक्षक की असली पत्नी का पता करने के लिए सीबीसीआईडी को जांच सौंपी गई है। 
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा में सीबीसीआईडी में तैनात रहे एक निरीक्षक (इंस्पेक्टर) की मौत के बाद उनकी असली पत्नी को लेकर विवाद शुरू हो गया है। एक महिला विभाग से पेंशन ले रही है, जबकि दूसरी आपत्ति लगा रही है। अब सीबीसीआईडी जांच कर रही है कि निरीक्षक की असली पत्नी कौन हैं? पेंशन भी रोक दी गई है। जांच पूरी होने पर ही पेंशन जारी करने पर निर्णय लिया जाएगा। यह मामला पुलिस विभाग में चर्चा का विषय बना हुआ है। 

विज्ञापन


सीबीसीआइडी से यह निरीक्षक वर्ष 2016 में सेवानिवृत्त हुए थे। कुछ महीने पहले उनकी सड़क हादसे में मौत हो गई थी। सेवा पुस्तिका में उनकी पत्नी का नाम था। उन्होंने दावा किया। उन्हें पेंशन मिलने लगी। कुछ दिन बाद एक महिला सीबीसीआइडी कार्यालय पहुंच गई। 

उसने कहा कि वह निरीक्षक की पहली और असली पत्नी है। इसलिए पेंशन पर उसका ही हक है। इस पर विभाग के अधिकारी ने साक्ष्य मांगे। महिला ने कहा कि निरीक्षक से वर्ष 1965 में शादी हुई थी। उनके दो बच्चे हैं। इस पर अधिकारी ने जांच कराई। सर्विस बुक में नाम लिखा था। हालांकि पेंशन लेने वाली महिला का भी यही नाम था। दोनों के नाम एक ही थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

इस पर अधिकारी ने पेंशन लेने वाली महिला को बुलाया। उनका कहना था कि उनसे निरीक्षक ने बीस साल पहले शादी की थी। वह साथ रह रही थीं। उनके भी दो बच्चे हैं। वह असली पत्नी हैं। उनके नाम से आधार कार्ड और मतदाता पहचान पत्र है। इनमें दिवंगत निरीक्षक का ही पति के रूप में नाम लिखा है। अब सीबीसीआइडी के जांच अधिकारी ने निरीक्षक के परिजनों को बुलाया है। पेंशन पर रोक लगा दी गई है। 

एडीजी ऑफिस में आया था मामला 

कुछ दिन पहले एडीजी आफिस में भी एक मामला आया था। एक युवक का कहना था कि पिता पुलिस विभाग में थे। उनकी मौत गई। पिता ने दो शादी की थी। इस पर घर में पंचायत हुई। इसमें तय हुआ कि सौतेली मां पेंशन लेगी, जबकि वह मृतक आश्रित कोटे में नौकरी करेगा। सौतेली मां ने पेंशन लेना शुरू कर दिया। अब उसकी नौकरी के लिए लिखकर नहीं दे रही हैं
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें