फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah: जमीन पर पड़ी लाश, नाक से बहता खून...छात्रा की मौत को लेकर पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हुआ नया खुलासा

Sat, 25 May 2024 12:01 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा

सार

छात्रा की मौत के मामले में पोस्टमार्टम रिपोर्ट में नया खुलासा हुआ है। परिवार वाले पड़ोसी युवक पर हत्या का आरोप लगा रहे थे। बताया गया था कि छात्रा की जब लाश देखी उससे कुछ समय पहले ही पड़ोसी को उसके कमरे से भागते हुए देखा गया था। 
 
विज्ञापन
Crime Scene - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एटा के थाना बागवाला क्षेत्र के गांव मानिकपुर में छात्रा का शव घर के कमरे में मिला था। इसके बाद मृतका के पिता ने गांव के ही एक युवक पर बेटी की हत्या करने का आरोप लगाया था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने छात्रा के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था। शुक्रवार को आई रिपोर्ट में छात्रा की मौत का कारण फंदा लगने से दम घुटना बताया गया है।
विज्ञापन


बृहस्पतिवार को पोस्टमार्टम हाउस पर छात्रा के पिता ने बताया था कि बुधवार रात लगभग 9:30 बजे बेटे के साथ छत पर सो रहा था। 15 वर्षीय बेटी नीचे वाले कमरे में सो रही थी। उसी समय पड़ोस के एक युवक ने मुझे आवाज़ लगाई और कहा कि नीचे आओ। जब मैं नीचे उतरा तो देखा गांव का ही राजकुमार बेटी के कमरे से निकलकर भागा। यह देखकर मैंने उसका पीछा किया, लेकिन वह बचकर भाग निकला। वापस आकर बेटी के कमरे में गया तो देखा उसका शव जमीन पर पड़ा था। नाक से खून बह रहा था। इसकी सूचना पुलिस को दी।

मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भर कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा दिया था। थाना प्रभारी संजय राघव ने बताया कि रिपोर्ट प्राप्त नहीं हुई है। रिपोर्ट मिलने पर जांच कर कार्रवाई की जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें