फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura: नाबालिग प्रेमिका के साथ स्टेशन पर था प्रेमी, पुलिस को देख छूट पसीने...पूछताछ में उगल दिया सच

Sat, 25 May 2024 10:15 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा

सार

नाबालिग प्रेमिका को घर से तो ले आया, लेकिन रेलवे स्टेशन पर पुलिस को देख पसीने छूट गए। शक के आधार पर पुलिस ने जब पूछताछ की तो उसने सारी सच्चाई उगल दी। मथुरा जीआरपी की सूचना पर आई भिंड पुलिस दोनों को अपने साथ ले गई। 
 
विज्ञापन
पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मध्य प्रदेश के भिंड से लापता हुई 14 वर्षीय किशोरी को मथुरा जीआरपी टीम ने प्रेमी के साथ बरामद किया है। दोनों को भिंड पुलिस के सुपुर्द कर दिया है। किशोरी 22 मार्च से लापता थी।
विज्ञापन


थानाध्यक्ष जीआरपी संदीप तोमर ने बताया कि बृहस्पतिवार देर रात करीब 3 बजे चेकिंग के दौरान किशोरी एक युवक के साथ प्लेटफार्म नंबर एक पर खड़ी थी। संदेह होने पर दोनों को थाने लाकर पूछताछ की गई। पूछताछ में किशोरी ने अपना पता भिंड मध्य प्रदेश बताया। परिजनों का नंबर देने में आनाकानी की। संदेह पुख्ता होने पर किशोरी के साथ मौजूद युवक से सख्ती दिखाकर पूछताछ की गई।

युवक ने बताया कि वह परिवार को बताए बिना किशोरी को अपने साथ ले आया है। इस पर जीआरपी टीम ने भिंड पुलिस से संपर्क किया तो पता चला कि युवक के खिलाफ किशोरी के परिजनों ने थाने में मुकदमा दर्ज करा रखा है। किशोरी 22 मार्च से लापता है। भिंड पुलिस जंक्शन जीआरपी थाने पहुंची। किशोरी और उसके प्रेमी को अपने साथ ले गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें