फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मौत का कारण नहीं हो सका स्पष्ट, बिसरा कराया सुरक्षित

विज्ञापन
विज्ञापन
भोगांव। थाना क्षेत्र में छह दिन पूर्व मिले एक युवक के शव की पहचान न होने के बाद पुलिस ने शुक्रवार को पोस्टमार्टम कराया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में भी मौत का कारण स्पष्ट नहीं हो सका, जिसके चलते चिकित्सकों ने बिसरा सुरक्षित कराया है। पुलिस द्वारा शव का अंतिम संस्कार किया गया है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र में 17 जनवरी की देर रात मोटा रेलवे स्टेशन नगला पक्का के पास 35 वर्षीय युवक बेहोशी की हालत में पड़ा मिला था। पुलिसकर्मियों ने युवक को जिला अस्पताल में भर्ती कराया था। वहां कुछ देर बाद उसकी मौत हो गई थी। युवक संभवत: जहरखुरानी का शिकार हुआ था। लेकिन पुलिस के काफी प्रयास के बाद भी पहचान नहीं हो सकी।
जिसके बाद शुक्रवार को शव का पोस्टमार्टम कराया गया। पोस्टमार्टम में भी मौत की वजह स्पष्ट नहीं हो सकी। तब चिकित्सकों द्वारा बिसरा सुरक्षित कराया गया। प्रभारी निरीक्षक रविंद्र बहादुर ने बताया कि बिसरा को जांच के लिए भेजा गया है। रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। पहचान के प्रयास जारी हैं, वहीं शव का पुलिस द्वारा अंतिम संस्कार कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें