फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला अधिकारी के साथ बदसलूकी में फंसे पार्षद

Thu, 29 Jan 2015 02:07 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन
छावनी परिषद कार्यालय में महिला अधिकारी के साथ नवनिर्वाचित पार्षद पंकज महेंद्रू ने अपने दो साथियों के साथ मिलकर हद दरजे की बदसलूकी की और चौथ भी मांगी। जातिसूचक अपशब्द कहे। उसके एक साथी ने इस पूरे वाकया की मोबाइल से विडियो बना ली। बदनाम करने को विडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। महिला अधिकारी ने थाना सदर में पंकज, पार्षद राजकुमारी के पुत्र परमजीत और सोनी के खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया है।
विज्ञापन

महिला अधिकारी ने दर्ज रिपोर्ट में कहा है कि 20 जनवरी को वह पूर्व पार्षद के साथ अपने आफिस में थीं। दोपहर तकरीबन 12 बजे पंकज महेंद्रू परमजीत और सोनी के साथ आफिस में आए और पूर्व पार्षद से गालीगलौज करने लगे। उन्हें रोका तो उनके (अधिकारी) साथ भी हद दरजे की बदसलूकी की। अपशब्द भी कहे। इस पर उन्होंने आफिस से बाहर जाने को कह दिया। महेंद्रू ने धमकाते हुए कहा कि ‘13 लाख रुपये ब्याज सहित वसूल करूंगा। अगर विरोधियों को गले लगाना बंद नहीं किया तो तुम्हें और परिवार को जिंदा नहीं छोड़ूंगा।’ इसके बाद पंकज साथियों के साथ कार्यालय के बाहर आ गए। 10 मिनट बाद जब अधिकारी बाहर आईं तो उनके साथ दोबारा बदसलूकी की। आरोपी के साथी सोनी ने मोबाइल से विडियो बना ली और इस पूरे वाकया को सोशल मीडिया में प्रचारित कर दिया। महिला अधिकारी की तहरीर पर थाना सदर में छेड़खानी, धमकाने, चौथ वसूली, 66 (ए) आईटी एक्ट और एससीएसटी एक्ट में रिपोर्ट दर्ज की गई है। सीओ सदर असीम चौधरी ने बताया कि मुकदमा दर्ज करके जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें