फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सपनों के रैंप पर कॉन्फिडेंस की कैटवॉक

Mon, 15 Jun 2015 02:26 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
यह नजारा था श्री रत्नमुनि जैन इंटर कालेज, लोहामंडी के सभागार का। रविवार को यहां विद्या कांति सेवा समिति की ओर से फैशन शो का आयोजन किया गया। इसमें समिति के नि:शुल्क फैशन डिजाइनिंग कोर्स में प्रशिक्षण प्राप्त करने वाली करीब तीन दर्जन युवतियों ने हिस्सा लिया। फैशन डिजाइनर निशा वर्मा के निर्देशन में सभी ने खुद की ड्रेस डिजाइन की। शो में ईवनिंग गाउन, लहंगा, ह्वाइट फ्रॉक, अनारकली प्लाजो, पटियाला सूट को पहनकर युवतियां ने कैटवाक किया तो दर्शक देर तक तालियां बजाते रहे।
विज्ञापन

छह राउंड में परिधानों का प्रदर्शन किया गया। बीच-बीच में ‘चूड़ी जो खनके हाथों में...’,‘हम हैं राही प्यार के फिर मिलेेंगे चलते-चलते...’ गानाें पर डांस हुआ। ईवनिंग गाउन में यासमीन, लहंगा-चोली में मोहिनी, ह्वाइट फ्राक में सोनी, अनारकली प्लाजो रिंकेश और पटियाला सूट में प्रियांशी को विजेता घोषित किया गया। निर्णायकों में बबिता चौहान, डॉ. हृदेश चौधरी, राखी कौशिक और दीप्ति सिंह शामिल रहीं। शो की अध्यक्षता मेजबान विद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ. अनिल कुमार वशिष्ठ ने की।
 समिति के संरक्षक प्रह्लाद शर्मा ने धन्यवाद ज्ञापित किया। संचालन अंकिता और श्रेया शर्मा ने किया। शो में पवन आगरी, डॉ. शिवानी मिश्रा, राधा शर्मा, अनु शर्मा, डॉ. नम्रता त्रिवेदी, संजीव सक्सेना आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें