फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यमुना एक्सप्रेसवे पर कंटेनर में मृत पशुओं के मिलने का मामला: दम घुटने से मरे थे 27 गोवंश, एफआईआर दर्ज

Wed, 10 Mar 2021 02:28 PM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
विज्ञापन
यमुना एक्सप्रेसवे पर कंटेनर में मिले मृत गोवंश - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
यमुना एक्सप्रेसवे के खंदौली टोल प्लाजा पर मंगलवार की देर रात पकड़े गए कंटेनर में दम घुटने से 27 गोवंश मरे थे। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में यह खुलासा हुआ है। इसके बाद मृत पशुओं को इंटरचेंज के समीप जेसीबी से गड्ढा खोदवाकर दफन करा दिया गया। थाना खंदौली पुलिस ने योगी ठाकुर निवासी गांव खेड़ी, थाना बरहन की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें-  मथुरा: महिला का खून से लथपथ शव मिलने से सनसनी, बहनोई पर हत्या का आरोप

कार्यवाहक थाना प्रभारी वीर सिंह यादव ने बताया कि गोसेवा चिकित्सा प्रमुख रामपाल सिंह राठौर, विश्व हिंदू परिषद के बंटी ठाकुर और बजरंगदल के कार्यकर्ताओं ने मंगलवार की रात करीब 11:30 बजे खंदौली टोल पर कंटेनर से खून टपकते देख उसे रोका। इसमें गोवंश मरे थे। इसे लेकर कार्यकर्ताओं ने एक्सप्रेसवे पर जमकर हंगामा किया। पुलिस ने समझाकर शांत कराया था। इसके बाद पश ुचिकित्सा अधिकारी डॉॅ. अमित पाल ने टीम के साथ पहुंचकर देर रात मृत गोवंश का पोस्टमार्टम सुबह 5.30 बजे तक कराया।  
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- आगरा: तेज आंधी और ओले से हुई फसल बर्बाद, परेशान किसान हाईटेंशन लाइन पर चढ़ा
विज्ञापन


पशु चिकित्सा अधिकारी खंदौली डॉ. अमित पाल ने बताया कि 27 नर गोवंश दम घुटने से मरे हैं। करीब 10 घंटे पहले इनके मरने के कारण ही दुर्गंध आने लगी थी। कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि ये गोवंश तस्करी कर पश्चिम बंगाल भेजे जा रहे थे। आरोपियों के खिलाफ प्रशासन को सख्त कार्रवाई करनी चाहिए। विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने अब अपने स्तर से भी यमुना एक्सप्रेसवे पर चेकिंग अभियान चलाने का ऐलान किया है।

ये भी पढ़ें- एलएलबी का छात्र दे रहा चोरी की वारदातों को अंजाम: महिला मित्र पर करता था खर्चा, पुलिस ने मुठभेड़ में पकड़ा
देर रात तक डटे रहे पदाधिकारी और कार्यकर्ता
मृत मिले गोवंश के पोस्टमार्टम के दौरान आरएसएस के गोसेवा एवं संवर्धन जिला रामबाग की टीम के अलावा जिला गोचिकित्सा प्रमुख रामपाल सिंह राठौर, प्रांत सह संयोजक दिग्विजय नाथ तिवारी, विश्व हिंदू परिषद के जिला कार्यकारी अध्यक्ष रामेश्वर सिंह, विभाग गोरक्षा प्रमुख बंटी ठाकुर, आरएसएस गो प्रचार प्रसार प्रमुख विकास दीक्षित, सुभाष अग्रवाल, बजरंग दल के सह संयोजक अनिल शर्मा, जिला विद्यार्थी प्रमुख सचिन ठाकुर, योगी ठाकुर, नमित चौहान, महानगर प्रचार प्रमुख अभिषेक शर्मा, राजा भैया, अनिल पचौरी, दीपू ठाकुर, अजय तोमर आदि डटे रहे। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें