फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरकारी सहायता लेकर भी शौचालय नहीं बनवाया तो होगा मुकदमा, ये है डेडलाइन

Tue, 11 Sep 2018 12:12 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा
विज्ञापन
शौचालय - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन
आगरा में स्वच्छ भारत मिशन के तहत शौचालय बनाने के लिए सरकार से आर्थिक सहायता लेकर शौचालय न बनाने वालों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया जाएगा। नगर निगम के पर्यावरण अभियंता ने बताया कि शौचालयों की जांच एसीएम की निगरानी में की जाएगी। शहर में अभी करीब 5589 शौचालय नहीं बने हैं। 
विज्ञापन


स्वच्छ भारत मिशन के तहत नगर निगम सीमा में नगर निगम ने ऐसे लोगों को आर्थिक मदद दी थी जिनके घरों में शौचालय नहीं है। नगर निगम में करीब 60 हजार आवेदन आए थे। जिनमें से करीब 17,000 व्यक्ति पात्र पाए गए। सभी को शौचालय बनाने के लिए धन आवंटित किया गया लेकिन अभी तक 11,371 लोगों ने ही शौचालयों का निर्माण किया है। करीब 5589 शौचालय अभी तक नहीं बने हैं। 

नगर निगम के पर्यावरण अभियंता राजीव कुमार राठी ने बताया कि सभी को दो अक्तूबर तक का वक्त दिया गया है। नगर निगम के अधिकारियों को भी निर्देश जारी किए गए हैं कि वे जाएं और मौके पर जाकर देखें कि शौचालय का निर्माण नहीं हुआ है कि नहीं। उन्हें हर हाल में दो अक्तूबर को शौचालयों के निर्माण का कार्य पूर्ण करना है। 
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि दो अक्तूबर के बाद शौचालयों की जांच होगी। इसमें नगर निगम के अधिकारियों के साथ एसीएम भी मौके पर जाएंगे। यदि किसी व्यक्ति ने पैसा लेकर शौचालय का निर्माण नहीं किया है तो उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज किया जाएगा। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें