टूंडला। फर्जी तरीके से दूसरे व्यक्ति को जमीन स्वामी दर्शाकर करोड़ों रुपये की कीमत की भूमि का इकरारनामा करा लेने के मामले में पीड़ित ने रिपोर्ट दर्ज कराई है। मामले में जमींन खरीदने वाले, गवाह व बैनामा लेखक के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
थाना क्षेत्र के गांव बन्ना निवासी जितेंद्र कुमार उपाध्याय की गांव के समीप ही करोड़ों रुपये कीमत की कृषि भूमि है। उनकी उस भूमि का उनके स्थान पर किसी दूसरे व्यक्ति को खड़ा कर फर्जी इकरारनामा करा लिया गया है। यह इकरारनामा दो सितंबर को कराया गया है जो लोकेंद्र पाल निवासी गढ़ी मोती, थाना पचोखरा, रामवीर सिंह निवासी गांव रामपुर थाना नगला सिंघी, विजय प्रकाश निवासी गांव नगला सिरजी, थाना बरहन, आगरा व आरती निवासी 30 इंकलेब मथुरा ने अपने हक में कराया गया है।
इकरारनामा में दिनेश निवासी गांव गढ़ी थलू थाना बरहन आगरा, विपिन कुमार निवासी गांव नगला दल थाना पचोखरा ने गवाही दी है। मामले में बैनामा लेखक योगेश कुमार बघेल को भी संलिप्त दर्शाया है। पुलिस ने तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। थाना प्रभारी राजेश कुमार पांडेय का कहना है कि तहरीर पर मुकद्दमा दर्ज कर लिया है। जांच के उपरांत कार्रवाई अमल ले लाई जाएगी।