फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: शराब पिलाकर महिला के साथ किया दुष्कर्म, होश आने पर पहुंची थाने; केस दर्ज

Thu, 25 Jul 2024 12:58 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, आगरा

सार

ताजनगरी में शराब पिलाकर महिला के साथ दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। होश आने पर पीड़िता थाने पहुंची और तहरीर दी। आरोपी के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। 
विज्ञापन
woman crime demo - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के आगरा में किराये के कमरे में रहने वाली एक महिला को एक युवक ने कोल्ड ड्रिंक के बहाने से शराब पिला दी। नशे की हालत में उसे कमरे में ले जाकर दुष्कर्म किया। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन


निबोहरा थाना क्षेत्र के एक गांव की महिला शमसाबाद क्षेत्र में किराये के कमरे में रहती है। पीड़िता का आरोप है कि वह मंगलवार को अपने परिचित के घर गई थी। बताया कि वहां पड़ोसी गांव का सूरज ने उसे कोल्ड ड्रिंक के बहाने शराब पिला दी। इससे वह अपने होश में नहीं रही।

आरोप है कि सूरज उसे कमरे में ले गया और दुष्कर्म किया। पीड़िता ने बुधवार को थाने पहुंचकर तहरीर दी। थाना प्रभारी ने बताया कि तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें