सहावर। कस्बा में मोबाइल की खरीदारी को लेकर जनवरी माह में विवाद हुआ था। इसमें आरोपियों ने घर में घुसकर युवक की पिटाई कर दी। मामले में कोर्ट के आदेश पर 9 नामजद और 5 अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
मोहल्ला चौधरियान निवासी अनस कस्बा में 21 जनवरी को एक मेडिकल स्टोर पर दवा लेने गया था। वहां अनस का मोहल्ला कुरेशियान निवासी चिंटू से मोबाइल की खरीदारी को लेकर विवाद हो गया। इसकी रंजिश मानकर आरोपी राजू, अमन, रफत, गांधी, चिंटू, फैजान, बबलू, हारुन, मुराद सहित पांच अन्य ने अनस एवं उसके परिजन की घर में घुसकर पिटाई कर दी। मामले में पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की तो अनस ने कोर्ट की शरण ली। कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।