फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: भाजपा युवा मोर्चा के अध्यक्ष और 40 कार्यकर्ताओं पर बलवे का मुकदमा हुआ दर्ज, एडीए में अभद्रता...फिर हंगामा

Thu, 13 Mar 2025 09:56 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा

सार

एडीए दफ्तर पर हंगामे में भाजपा युवा मोर्चा के अध्यक्ष सहित 40 पर बलवे का केस दर्ज किया गया है। मुकदमे में लिखा गया है कि आरोपियों ने एडीए के कर्मचारियों से अभद्रता की। सरकारी कार्य में बाधा पहुंचाने का काम किया। 
 
विज्ञापन
एडीए के गेट पर जड़ दिया ताला - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा विकास प्राधिकरण (एडीए) उपाध्यक्ष कार्यालय में हंगामा के मामले में भारतीय जनता युवा मोर्चा अध्यक्ष शशांक शर्मा उर्फ शैलू पंडित व क्षेत्रीय मंत्री गौरव राजावत सहित 40 अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया है। उन पर सुरक्षा कर्मियों से बलवा, शांति व्यवस्था को भंग करना, सरकारी कार्य में बाधा पहुंचाने और निषेधाज्ञा उल्लंघन सहित अन्य आरोप लगाए गए हैं। डीसीपी सिटी सोनम कुमार का कहना है कि साक्ष्य संकलन कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


एडीए ने शुक्रवार को भीम नगर, जगदीशपुरा में प्रेम सिंह चौहान का बिना स्वीकृत मानचित्र के चल रहे अवैध कॉमर्शियल निर्माण को सील किया था। निर्माण स्थल पर भाजपा युवा मोर्चा महानगर उपाध्यक्ष गोगा मौर्या का बोर्ड टंगा हुआ था। आरोप है कि इस अवैध निर्माण को अध्यक्ष शंशाक शर्मा उर्फ शैलू पंडित ने अपना बताते हुए सीलिंग के विरोध में सोमवार को एडीए दफ्तर में धरना-प्रदर्शन किया था।

ये भी पढ़ें -  TCS Manager Suicide: मानव का वो दर्द...बहन बोली-पुलिस पर पूरा भरोसा, पत्नी निकिता को हाईकोर्ट से बड़ा झटका
विज्ञापन



 

आरोप है कि एडीए अधिकारियों ने वार्ता और समझाने का प्रयास किया, तो उनके साथ अभद्रता की गई। लोहामंडी पुलिस के सामने भी अभद्रता करते रहे। एसीपी लोहामंडी के पहुंचने के बाद शांति व्यवस्था हो सकी। प्रवर्तन प्रभारी राकेश प्रताप की तरफ से थाना लोहामंडी में दर्ज कराए केस में कहा कि भाजयुमो महानगर अध्यक्ष शंशाक शर्मा उर्फ शैलू पंडित व गौरव राजावत के साथ 40 से 50 अज्ञात लोग एडीए दफ्तर आए थे। सुरक्षा कर्मियों ने गेट पर रोकने का प्रयास किया। भीड़ ने उनके साथ हाथापाई की। सुरक्षा कर्मी सुनील कुमार और मुकुल चाहर के साथ मारपीट की गई।

ये भी पढ़ें -  UP: शादीशुदा जिंदगी में जहर घोलने की साजिश, चचरे भाई के नाम से किया ऐसा कारनामा; शर्म से पानी-पानी हो गई वो...


 

गेट को बंद कर एडीए पर कब्जा कर लिया। जिससे आवागमन अवरुद्ध हो गया। उस दिन एडीए उपाध्यक्ष एक बैठक के सिलसिले में लखनऊ गई थीं। उनकी गैर मौजूदगी में हुए इस घटनाक्रम से कर्मचारियों में दहशत फैल गई। मंगलवार को एडीए उपाध्यक्ष और भाजपा नेताओं के बीच फिर कहासुनी हुई। जिसके बाद एडीए उपाध्यक्ष एम अरुन्मोली ने पूरे घटनाक्रम से शासन में उच्च अधिकारियों व पुलिस कमिश्नर जे रविन्दर गौड़ को अवगत कराया। मंगलवार रात में एडीए की तरफ से तहरीर दी गई। पुलिस कमिश्नर के आदेश पर केस दर्ज हुआ।

 
विज्ञापन

आरोप निराधार, पुलिस साक्ष्य जुटाए
महानगर अध्यक्ष शशांक शर्मा उर्फ शैलू पंडित कई अवैध निर्माण हो रहे हैं। एडीए के कुछ कर्मचारियों की मिलीभगत है। इसकी शिकायत करने गए थे। धरने और बवाल का आरोप निराधार हैं। सीढि़यों पर बैठकर अपनी बात को कहा था। पुलिस साक्ष्य जुटाए। इसके बाद कार्रवाई करे। भाजयुमो ब्रज क्षेत्र मंत्री गौरव राजावत ने कहा कि कार्यकर्ताओं की आवाज को उठाने गए थे। अगर, कोई दोषी हो तो पुलिस कार्रवाई करे।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें