फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: औंछा के युवक की मौत प्रकरण में हत्या का केस दर्ज

Tue, 21 Jan 2025 11:46 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। औंछा थाना क्षेत्र के गांव बुढर्रा के सुरजीत यादव की मौत के मामले में मुकदमा दर्ज हो गया है। मृतक के भाई गुलजीत सिंह ने रंजिश के चलते हत्या का आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज कराया है। मुकदमे में तीन लोगों को नामजद किया है। साथ ही कुछ अज्ञात भी आरोपी बनाए हैं। हालांकि पुलिस शुरुआत से इसे सड़क हादसा मान रही है।
विज्ञापन

सुरजीत यादव (22) 9 जनवरी की शाम साथी मंजू के साथ बाइक से घर लौट रहा था। औंछा-जसराना मार्ग पर संदिग्ध परिस्थिति में उनकी मौत हो गई। वाहन की टक्कर सुरजीत गंभीर रूप से घायल हो गया था। साथी मंजू मामूली रूप से घायल हुआ था। परिजन इलाज के लिए फिरोजाबाद के ट्रामा सेंटर ले गए थे। वहां डॉक्टरों ने सुरजीत यादव को मृत घोषित कर दिया था। तहरीर के आधार पर पुलिस ने मंजू, शिवान, सुनील निवासीगण बुढर्रा के खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें