मैनपुरी। खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने मंगलवार को छापामार अभियान चलाया। विभिन्न स्थलों से खाद्य पदार्थों के नमूने भरे गए।
सहायक आयुक्त खाद्य द्वितीय डॉ. श्वेता सैनी ने बताया कि मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी एके पाठक के नेतृत्व में आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर स्थित विभिन्न फूड कोर्ट का सघन निरीक्षण टीम द्वारा किया गया।
सीताराम पेठा भंडार से रंगीन पेठा का नमूना, फूड कोर्ट में सप्लाई के लिए लाई गई पेटीज सप्लायर मेसर्स अनमोल बेकरी के सप्लाई वाहन से आलू पेटीज व पनीर पेटीज के दो नमूने, फीएस्टी एलएलपी हॉस्पिटैलिटी रेस्टोरेंट, वरिश्ता मोक कुल्चा एंड संस पिज्जा अंपायर रेस्टोरेंट, जगत ढाबा रेस्टोरेंट का निरीक्षण किया गया। सभी खाद्य कारोबारियों व कर्मचारियों को खाद्य सुरक्षा व स्वच्छता के प्रति जागरूक किया गया। नमूनों की रिपोर्ट प्राप्त होने पर अग्रिम विधिक कार्यवाही की जाएगी। टीम में खाद्य सुरक्षा अधिकारी बृजेंद्र कुमार, जयदीप मौर्य व इंद्रजीत सिंह शामिल रहे।