फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP News: आगरा में कुत्ते से क्रूरता, चौथी मंजिल से फेंकने से हुआ घायल; थाने पहुंचा मामला

Tue, 23 Jul 2024 11:35 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, आगरा

सार

आगरा में कुत्ते से क्रूरता का मामला सामने आया है। चौथी मंजिल से फेंकने से घायल हो गया। मानवाधिकार कार्यकर्ता ने आवाज उठाई। पुलिस को तहरीर दी। 
विज्ञापन
आगरा में कुत्ते से क्रूरता, चौथी मंजिल से फेंकने से हुआ घायल - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के आगरा में शहर में कुत्तों से क्रूरता के मामले कम नहीं हो रहे हैं। इस बार कांशीराम आवास (ट्रांस यमुना) में घटना हुई। सोमवार रात को चौथी मंजिल से एक कुत्ते को फेंक दिया गया। उसकी पसलियों में चोट लगी है। जानकारी पर मानवाधिकार कार्यकर्ता ने कुत्ते का उपचार कराया है। आरोपी तीन भाइयों के खिलाफ थाना ट्रांस यमुना में तहरीर दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन


राष्ट्रीय मानवाधिकार सर्वेक्षण के केंद्रीय कार्यालय प्रभारी मोहन कुमार सिंह ने बताया कि मंगलवार दोपहर को मामले की जानकारी मिली थी। वे कांशीराम आवास में पहुंचे। कुत्ता घायल मिला। लोगों ने बताया कि कुत्ता तीसरी मंजिल पर रहता है। रात में आवास में ही रहने वाला एक युवक नशे की हालत में आया। बहाने से कुत्ते को चौथी मंजिल पर ले गया। इसके बाद उसे उठाकर फेंक दिया।

कुत्ता घास में गिरा, जिससे उसकी जान बच गई। मगर, कई जगह पर चोट लगी। कुत्ते की आवाज सुनकर लोग पहुंच गए। मगर, तब तक आरोपी युवक भाग गया। उधर, मोहन कुमार ने कुत्ते के इलाज के लिए कैस्पर्स होम की संचालिका विनीता अरोरा से मदद मांगी थी। 
विज्ञापन


उन्होंने अपने कार्यकर्ता की मदद से कुत्ते का उपचार कराया। उसे अभी आवास में रहने के लिए छोड़ दिया है। मानवाधिकार कार्यकर्ता ने शानू और उसके दो भाइयों के खिलाफ तहरीर दी है। कैस्पर्स होम संचालिका ने बताया कि कुत्ते के साथ क्रूरता के मामले में पुलिस से कार्रवाई कराई जाएगी।

पहले भी हो चुकी हैं घटनाएं

शहर में यह कोई पहला मामला नहीं है। इससे पहले भी कुत्तों को मारने की घटनाएं सामने आ चुकी हैं। सिकंदरा क्षेत्र में एक कॉलोनी में रहने वाले ने कुत्ते पर कार चढ़ा दी थी। इसी तरह साकेत कॉलोनी में घटना हुई थी। कुत्तों को गोली मारने और घसीटकर ले जाने के मामले भी हो चुके हैं। पुलिस ने मुकदमे भी दर्ज किए हैं। मगर, सख्त कार्रवाई न होने से लगातार घटनाएं सामने आ रही हैं।

विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें