फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: अधिवक्ता बहू और वैज्ञानिक पति के विवाद में केस दर्ज

Wed, 05 Nov 2025 11:26 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। सदर कोतवाली क्षेत्र के राजा का बाग निवासी वृद्धा ने अधिवक्ता बहू पर घर पर कब्जे और तोड़फोड़ का आरोप लगाते हुए केस दर्ज कराया है। वहीं बहू ने वैज्ञानिक पति के ससुरालीजन पर घर में घुसकर जानलेवा हमले का आरोप लगाया है। दोनों पक्ष की रिपोर्ट दर्ज करने के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

सदर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला राजा का बाग गली नंबर 7 निवासी कांती देवी (75) ने बताया कि पुत्र अमित प्रभात की शादी चार साल पहले राधा निवासी एरवा कटरा औरैया के साथ हुई है। पुत्र डीआरडीओ हैदराबाद में वैज्ञानिक पद पर कार्यरत है। राधा अधिवक्ता है कानपुर न्यायालय में वकालत करती है। कानपुर न्यायालय में वकालत की बात कहते हुए पति के साथ रहने से मना कर दिया था। आरोप है कि राधा कुछ गुंडों के साथ उनके राजा का बाग स्थित मकान में आ गई और उन्हें व पति को परेशान करने लगी। उन्हें और पति को पीटा।
उन्होंने न्यायालय में घरेलू हिंसा का मुकदमा दर्ज कराया है। बहू ने उनके खिलाफ घरेलू हिंसा का मुकदमा दर्ज कराया है। 3 नवंबर को मुकदमे में तारीख थी। 3 नवंबर को न्यायालय से लौटकर उसने घर के खिड़की दरवाजे तोड़ दिए। वह हम वृद्ध दंपती की हत्या करा संपत्ति हड़पना चाहती है।
विज्ञापन

दूसरे पक्ष से राधा देवी ने बताया कि उनका पति अमित प्रभात और ससुर मान सिंह से न्यायालय में मुकदमा चल रहा है। दोनों उन्हें घर से निकालना चाहते हैं। 3 नवंबर शाम करीब पांच बजे महिला थाना पुलिस न्यायालय में चल रहे मामले की जांच के लिए आई थी। पुलिस के लौटते ही ससुर मान सिंह उनकी पुत्री स्नेहा, सास कांती देवी व अन्य लोग वहां आ गए। ससुर के हाथ में लाइसेंसी राइफल और स्नेहा रिवाॅल्वर लिए हुए थी। दरवाजा तोड़कर अंदर आए और गाली गलौज करते हुए उन्हें पीटना शुरू कर दिया। जान से मार डालने की धमकी दी। उनकी और मां अवधेश कुमारी की चीख पुकार सुनकर आसपास के लोग एकत्रित हो गए। इसके बाद आरोपी जान की धमकी देते हुए चले गए। कोतवाली पुलिस ने दोनों पक्ष के केस दर्ज करने के बाद जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें