कासगंज। सिकंदरपुर वैश्य क्षेत्र के ग्राम में छत पर सो रही महिला से गांव के ही दो लोगों ने छेड़छाड़ कर दी। महिला ने दोनों आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए उनकी तलाश कर रही है। एक गांव में 13 अप्रैल की रात्रि महिला अपनी छत पर सो रही थी। तभी गांव के ही नितिन और अजय महिला की छत पर पहुंच और उसके साथ छेड़छाड़ कर की। महिला जग गई और उसने चीख पुकार कर की। उसकी आवाज सुनकर अन्य परिजन जाग गए। परिजनों और आस-पास के लोगों को आता देख आरोपी मौके से भाग गए। महिला परिजनों के साथ थाना पहुंची और पुलिस को घटना की जानकारी दी। महिला के द्वारा दोनों आरोपियों के खिलाफ तहरीर दी गई। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
थाना प्रभारी विनोद यादव ने बताया कि महिला की तहरीर के आधार पर संबंधित धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है। आरोपियों की तलाश की जा रही है, शीघ्र ही आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।