फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिंदू देवी-देवताओं पर अभद्र टिप्पणी करने वाले शिक्षके विरुद्ध मुकदमा दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
टूंडला (फिरोजाबाद)। परिषदीय स्कूल के शिक्षक ने विभागीय व्हाट्सएप ग्रुप पर ब्राह्मण समाज एवं हिंदू देवी-देवताओं के विरुद्ध अभद्र टिप्पणी कर दी। ब्राह्मण समाज के अध्यक्ष ने आरोपी शिक्षक के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कराया है। वहीं बीएसए ने नोटिस भेजकर स्पष्टीकरण मांगा है।
विज्ञापन

महावीर उपवन कालोनी, टूंडला निवासी ओमप्रकाश जाटव उच्च प्राथमिक स्कूल नगला कलुआ में शिक्षक के पद पर तैनात है। उन्होंने व्हाट्सएप ग्रुप मिशन प्रेरणा पर देवी-देवताओं के साथ ब्राह्मण समाज के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी की। इस पोस्ट से शिक्षकों में भी रोष फैल गया। शिक्षकों ने अधिकारियों के संज्ञान में मामला लाया। इस पर बीएसए के आदेश पर खंड शिक्षाधिकारी ने शिक्षक को नोटिस भेजा है। ब्राह्मण समाज के अध्यक्ष जितेंद्र शर्मा ने आरोपी शिक्षक के विरुद्ध पुलिस में मुकदमा दर्ज कराया है।
मामले में आरोपी शिक्षक को एबीएसए के स्तर से नोटिस दिया गया है। शिक्षक एक दिन में अगर स्पष्टीकरण नहीं देते हैं तो उनके विरुद्ध विभागीय कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

अंजली अग्रवाल, बीएसए, फिरोजाबाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें