फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आगरा: रेस्टोरेंट संचालक पिता-पुत्र के खिलाफ धोखाधड़ी और चौथ मांगने का मुकदमा दर्ज

Sat, 25 Sep 2021 09:13 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क अमर उजाला, आगरा

सार

आगरा के नामी रेस्टोरेंट के नाम पर पिता-पुत्र ने प्रतिष्ठान खोल लिया। जब रेस्टोरेंट ने इसका विरोध किया तो उन्हें धमकी दी। इस पर रेस्टोरेंट मालिक ने आरोपी पिता-पुत्र के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।   
विज्ञापन
थाना जगदीशपुरा, आगरा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा के थाना जगदीशपुरा में रेस्टोरेंट संचालक पिता-पुत्र के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। उन पर आरोप है कि उन्होंने रेस्टोरेंट खोलने के लिए एक नामी फर्म के नाम और वर्ड मार्क और कलर का इस्तेमाल किया है। मना करने पर पांच लाख रुपये चौथ मांगी। धमकाया भी। पुलिस का कहना है कि विवेचना के बाद कार्रवाई की जाएगी। 

विज्ञापन


मुकदमा सदर स्थित गोपीचंद शिवहरे मार्ग निवासी हिमांशु सचदेवा ने लिखाया। कहा है कि वह एक रेस्टोरेंट चलाते हैं। इसमें नॉनवेज के साथ ही अन्य व्यंजन बनाए जाते हैं। आरोप लगाया कि रावली निवासी विजय कुमार और मनीष शर्मा ने उनकी फर्म के मोनोग्राम, वर्ड मार्क, कलर एवं बनावट का इस्तेमाल करते हुए प्रताप नगर में फर्जी दुकान खोल ली है। इससे लोगों के साथ ठगी की जा रही है। 

जब उन्होंने आरोपियों से संपर्क कर फर्जी फर्म बंद करने को कहा तो पांच लाख रुपये की चौथ मांगी। मना करने पर गालीगलौज कर धमकी दी। हिमांशु सचदेवा ने सीओ लोहामंडी से शिकायत की। जांच के बाद मुकदमा दर्ज किया गया। थाना जगदीशपुरा के प्रभारी निरीक्षक राजेश कुमार पांडेय ने बताया कि विवेचना की जा रही है। आरोप से संबंधित सभी साक्ष्य जुटाए जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें