फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा विधायक के पुत्र की एपीओ को धमकी: तू पट्टा लिखाकर लाया है क्या ? खाल में भूसा भर दूंगा...

Tue, 04 Apr 2023 10:25 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा

सार

आगरा में फतेहपुर सीकरी से भाजपा विधायक चौधरी बाबूलाल के पुत्र रामेश्वर सिंह द्वारा एपीओ को धमकाने का मामला सामने आया है। एपीओ की शिकायत पर सिकंदरा थाना में विधायक पुत्र के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
 
विज्ञापन
भाजपा विधायक के बेटे ने एपीओ के धमकी दी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के आगरा में फतेहपुर सीकरी से भाजपा विधायक व पूर्व सांसद चौधरी बाबूलाल के पुत्र रामेश्वर सिंह के खिलाफ सिकंदरा थाना में मुकदमा दर्ज हुआ है। मुकदमा अकोला विकास खंड के एपीओ ने लिखाया है। उनका आरोप है कि विधायक पुत्र ने फोन पर धमकाया। खाल में भुस भरने की बात कही। उनके पास बातचीत का ऑडियो क्लिप भी है। उन्होंने पुलिस को यह दिया है।

विज्ञापन


फ्रेंड्स पुरम एक्सटेंशन, सिकंदरा-बोदला रोड निवासी सुशील बाबू निगम ने मुकदमा दर्ज कराया। वह विकास खंड, अकोला के खंड विकास अधिकारी कार्यालय में एपीओ के पद पर कार्यरत हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि 2 अप्रैल को विधायक चौधरी बाबूलाल के पुत्र रामेश्वर सिंह ने कॉल की। बेवजह अभद्र भाषा का प्रयोग कर अपमानित किया। जबकि, उन्होंने शालीनता का परिचय दिया। 

इसके बाद भी विधायक पुत्र ने खाल में भूसा भरने की धमकी दी। उन्होंने इस व्यवहार का कारण पूछा। इससे वो काफी विचलित रहे, भय में हैं। रातभर नींद भी नहीं आई। पुलिस से उचित कार्रवाई की मांग की। थाना प्रभारी आनंद कुमार शाही का कहना है कि विवेचना की जा रही है। ऑडियो की जांच की जाएगी।

फोन पर बातचीत का आडियो:-

  • एपीओ : नमस्कार सर, नमस्कार सर।

  • विधायक पुत्र : हैलो नमस्कार, कितने दिन हो गए तुझे वहां अकोला में।

  • एपीओ : क्या हो गया साहब।

  • विधायक पुत्र : पूछ रहा हूं। कितने दिन हो गए। कुछ गलत पूछ लिया क्या।

  • एपीओ : तीन साल हो गईं।

  • विधायक पुत्र : तीन साल हो गईं, तो पट्टा लिखाकर लाया है क्या वहां का।

  • एपीओ : हो क्या गया साहब

  • विधायक पुत्र : नहीं पट्टा लिखाकर लाया है क्या।

  • एपीओ : मैंने क्या कर दिया साहब।

  • विधायक पुत्र : तू हमारा फोन आता है तो उठाकर रख देता है कि कहता देखो इनका फोन आ रहा है।

  • एपीओ : सर, मैं एक ही बार में आपका फोन उठा लेता हूं।

  • विधायक पुत्र : खाल में भुस भर दूंगा तेरी मैं।

  • एपीओ : नहीं सर यह गलत बात है

  • विधायक पुत्र : मैं क्या कह रहा हूं, जनप्रतिनिधि का फोन नहीं उठाएगा, सरकार के आदेशों की अवहेलना करेगा।

  • एपीओ : कौन सी अवहेलना कर दी मैंने।

  • विधायक पुत्र : पूजा करेंगे तेरी, आरती उतारेंगे

  • एपीओ : साहब कौन सी अवहेलना कर दी, बिना तथ्यों के मिथ्या आरोप गलत है।

  • विधायक पुत्र : तथ्यों के साथ तुझे अवगत कराएंगे। जिसको कराना है कराएंगे।

  • एपीओ : मैं यह कह रहा हूं, पहली घंटी पर फोन उठाता हूं। सर यह तो कोई बात नहीं हुई, खाल में भुस भर देंगे। आपको यह शोभा देता है। मैं नौकरी को एक तरफ रखता हूं।

  • विधायक पुत्र : अब तुझसे बात ही नहीं करनी। (फोन कट जाता है।)

विज्ञापन

पुलिस जांच कर कार्रवाई करे-रामेश्वर सिंह

विधायक पुत्र रामेश्वर सिंह ने कहा कि मेरा कोई निजी काम नहीं था। जनता की समस्याएं आएंगी तो जनता के हित में कोई गलत करेगा तो आवाज उठानी पड़ेगी। ऐसे मुकदमे लिखे जाएंगे तो कानून अपना काम करेगा। पूरा ऑडियो नहीं दिया है। पुलिस जांच कर कार्रवाई करे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें