फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नौकरानी के खिलाफ केस दर्ज: खाने में मिलाती नशे की गोलियां, फिर करती थी ऐसा काम...सीसीटीवी फुटेज से खुला राज

Tue, 06 Feb 2024 09:56 AM IST
आगरा ब्यूरो अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा

सार

नशे की गोलियां मिलाने की आरोपी नौकरानी पर मुकदमा दर्ज किया गया है। वो खाने में नशे की गोलियां मिलाती थी। जब पूरा परिवार सो जाता उसके बाद हाथ की सफाई दिखाती थी। सीसीटीवी फुटेज से नौकरानी की करतूत का खुलासा हुआ। 

विज्ञापन
UP: नौकरानी खाने में मिला देती नशे की गोलियां - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा के थाना ताजगंज में व्यापारी के घर खाने में नशे की गोलियां और मिट्टी मिलाने के आरोप में नौकरानी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस का कहना है कि विवेचना की जा रही है। साक्ष्य संकलन किया जाएगा। इसके बाद कार्रवाई होगी।

विज्ञापन

नालंदा टाउन (ताजगंज) निवासी बलदीप सिंह भाटिया का ग्राफिक्स का काम है। वे पत्नी कमलजीत कौर के साथ थाना ताजगंज पहुंचे। उन्होंने बताया कि वर्ष 2017 में एक महिला मिली थी। वह घरों में काम करती थी। उसने अपने बच्चे की तबीयत खराब बताई। इस पर उसकी मदद कर दी थी। नवंबर 2023 में वो काम मांगने आई। उसे खाना बनाने के लिए घर में रख लिया। उन्होंने 2500 रुपये महीना तय किया था। घर में सीसीटीवी कैमरे लगे थे। मगर, घर में मरम्मत कार्य के चलते कैमरे हटा दिए गए थे।

नौकरानी लगाने के बाद रसोई से खाद्य पदार्थ गायब होने लगे। वहीं कमलजीत कौर दिन में ज्यादा देर तक सोने लगीं। बच्चे भी सो जाते थे। पहले उन्हें लग रहा था कि मौसम का असर है। मगर, बाद में सामान कम होने पर शक हो गया। उन्हें लगने लगा कि नौकरानी चोरी करती है। इस पर गुपचुप रसोई में सीसीटीवी कैमरे लगवा लिए।

इसके बाद नजर रखने लगे। एक फुटेज को देखकर वो चौंक गए। वह अपने कपड़ों से एक पुड़िया में कुछ निकालकर खाने, दूध और चाय में मिलाती दिखी। इसके साथ ही एक दिन की फुटेज में जमीन से मिट्टी उठाकर सब्जी में डाल देती है। इससे आशंका है कि वह नींद की गोलियां मिलाती थी। इससे उन्हें ज्यादा नींद आया करती थी।

विज्ञापन

दर्ज हुआ मुकदमा 
थाना ताजगंज के प्रभारी निरीक्षक जसवीर सिंह ने बताया कि लापरवाही करने का मुकदमा दर्ज किया गया है। चोरी की पुष्टि होने पर धारा की वृद्धि की जाएगी। उधर, नौकरानी भी मालकिन पर उत्पीड़न का आरोप लगा रही है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें