फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: 'द केरला स्टोरी' की अभिनेत्री की आलीशान कोठी, अंदर हो रहा था ऐसा काम; छापा मारने गई पुलिस भी चकरा गई

Tue, 06 Feb 2024 09:24 AM IST
आगरा ब्यूरो अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा

सार

'द केरला स्टोरी' की अभिनेत्री सोनिया बालानी की आलोक नगर कॉलोनी में आलीशान कोठी है। इस कोठी के अंदर ऐसा काम होता मिलेगा किसी को अंदाजा भी नहीं था। पुलिस ने जब अचानक ही कोठी पर छापा मारा, तो मामले का खुलासा हुआ...

 
विज्ञापन
'द केरला स्टोरी' की अभिनेत्री सोनिया बालानी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा के जगदीशपुरा स्थित आलोक नगर कॉलोनी में द केरला स्टोरी की अभिनेत्री सोनिया बालानी की कोठी में जुआरियों की महफिल सजी हुई थी। यह कोठी बालानी परिवार ने किराये पर दे रखी है। पुलिस ने छापा मारकर 11 जुआरियों को गिरफ्तार करके 1.18 लाख रुपये बरामद किए हैं। पुलिस का कहना है कि कोठी में हर सोमवार को जुए की महफिल सजाई जा रही थी। पकड़े गए युवक व्यापारियों के यहां काम करने वाले हैं, जोकि छुट्टी के दिन शौक पूरा करने आते हैं।
विज्ञापन

एसीपी लोहामंडी मयंक तिवारी ने बताया कि पुलिस को आलोक नगर की एक कोठी में जुआ करवाए जाने की सूचना मिल रही थी। यह कोठी बालीवुड एक्ट्रेस सोनिया बालानी के पिता रमेश बालानी की है, जोकि सोल कारोबारी हैं। बालानी परिवार भी इसी कॉलोनी में दूसरी कोठी में रहता है। वहीं अभिनेत्री मुंबई में रहती हैं।

कुछ माह पहले ही यह कोठी संजीव उर्फ सुशील रावत को किराये पर दी थी। उसके परिचित ही यहां हर सोमवार को जुआ खेलने आते थे। पुलिस ने दबिश दी तो कोई बाहर नहीं निकला। इसके बाद किसी तरह दरवाजा खुलवाकर पुलिस अंदर पहुंची तो जुआरी कोठी में छुप गए। कोई बाथरूम में मिला तो कोई पलंग के नीचे बैठा हुआ था। खुद को कोठी का नौकर बताने वाला भी जुआरी ही निकला।

एसीपी ने बताया कि पुलिस ने 11 जुआरियों को मौके से पकड़ा। उनकी 11 गाड़ियां और मोबाइल आदि भी बरामद किए हैं। संजीव नहीं मिला है। उसे भी आरोपी बनाया गया है। जुए का अड्डा चला रहे संजीव के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है।

पुलिस ने रविवार को जुआरियों और सटोरियों को थानों में बुलाकर जुआ-सट्टा न खेलने की शपथ दिलाई थी। शपथ लेने के 24 घंटे के भीतर ही कोठी में जुआ खेलते 11 लोग पकड़े गए। पकड़े गए जुआरियों में एक जिम ट्रेनर ही पुराना जुआरी है। वह पहले भी जेल जा चुका है।
विज्ञापन

पकड़े गए जुआरियों में अमित अग्रवाल, मेहरान, मनीष, अल्पित, अमित सिंह, श्रीभगवान बाबी, पंकज कुमार, हरिओम वर्मा, ललितेश, दीपू और शाहरुख को गिरफ्तार किया है। शाहरुख जिम ट्रेनर व बाॅडी बिल्डर है। वह पूर्व में सिकंदरा क्षेत्र में भी जुए में पकड़ा जा चुका है। पकड़े गए कई जुआरी सराफा कारोबारियों के कर्मचारी हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें