फतेहपुरसीकरी (आगरा)। दहेज में बाइक नहीं दिए जाने पर ससुराल के लोगों पर विवाहिता ने प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने पति समेत ससुराल के पांच लोगों के खिलाफ दहेज उत्पीड़न का केस दर्ज कर लिया है।
क्षेत्र के ग्राम पाली निवासी नीतू पुत्री जितेंद्र सिंह ने पुलिस को बताया कि उसकी शादी 13 जून 2020 को हाथरस, सादाबाद के ग्राम गढ़ी हर्रूप निवासी कृपेंद्र चौधरी के साथ हुई थी। शादी के बाद से ही ससुराल के लोग बाइक के लिए उसे प्रताड़ित कर रहे हैं। पिटाई करने के साथ कई दिनों तक भूखा रखा गया। थाना प्रभारी श्रुति श्रीवास्तव ने बताया कि पीड़िता की तहरीर पर पति कृपेंद्र चौधरी, सास ओमवती, जेठ नवनीत, जेठानी ऊषा, देवर पुष्पेंद्र के खिलाफ दहेज उत्पीड़न और पिटाई करने का अभियोग पंजीकृत कर लिया गया है। घटना की जांच कराई जा रही है।