फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रक की टक्कर से बाइक सवार दो लोगों की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
मलपुरा (आगरा)। न्यू दक्षिणी बाईपास पर उजरई गांव के समीप रविवार की शाम ट्रक की टक्कर लगने से बाइक सवार सुनहरीलाल (50) और अनिल कुमार (35) की मौत हो गई। दोनों फतेहाबाद के रहने वाले थे। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन

थानाध्यक्ष मलपुरा तेजवीर सिंह ने बताया कि रविवार की शाम करीब पांच बजे बाइक सवार दो युवक रैपुरा जाट की ओर से आ रहे थे। मलपुरा क्षेत्र के उजरई गांव के समीप पीछे से आए तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक में टक्कर मार दी। बाइक सवार गिरकर ट्रक की चपेट में आ गए, जिससे दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद भागते ट्रक को ग्रामीणों ने पीछा कर पकड़ लिया, चालक गच्चा देकर भाग निकला। मृतकों की शिनाख्त सुनहरी लाल निवासी हुसैनपुरा थाना फतेहाबाद और अनिल कुमार निवासी बसई, फतेहाबाद के रूप में हुई। दोनों रविवार की सुबह किसी काम से मथुरा गए थे। शाम को घर लौटते समय यह हादसा हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें