फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad: सीएम योगी के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाले ब्लॉक प्रमुख के खिलाफ मुकदमा दर्ज

Mon, 22 Aug 2022 12:32 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद

सार

मामले की जानकारी देते हुए थानाध्यक्ष आजाद पाल सिंह का कहना है कि मुकदमा दर्ज किया गया है। जांच की जा रही है। दोषी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फिरोजाबाद में सोशल मीडिया पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के खिलाफ अभद्र भाषा का प्रयोग किए जाने पर जसराना थाना पुलिस ने हाथवंत ब्लॉक प्रमुख सुरेश चंद्र यादव के खिलाफ शनिवार रात करीब पौने दस बजे मुकदमा दर्ज किया है। सोशल मीडिया पर वायरल हुए ऑडियो में ब्लॉक प्रमुख आपत्तिजनक बातें करते सुनाई दे रहे हैं। ब्लॉक प्रमुख सपा से जुड़े हैं। 
विज्ञापन


जसराना पुलिस ने यह मुकदमा गांव कटैना हर्षा निवासी राजेश अली की तहरीर पर सपा ब्लॉक प्रमुख के खिलाफ दर्ज किया है। थानाध्यक्ष आजाद पाल सिंह का कहना है कि मुकदमा दर्ज किया गया है। मामले की जांच की जाएगी। इससे दोषी के खिलाफ कार्रवाई की जा सके। 

मामले की जानकारी देते हुए पुलिस अधीक्षक ग्रामीण अखिलेश नारायण ने कहा कि राजेश अली नाम के एक व्यक्ति ने शिकायत दर्ज कराई थी। जिसने आरोप लगाया था कि हाथवंत ब्लॉक प्रमुख सुरेश यादव ने यूपी के सीएम के खिलाफ अभद्र टिप्पणी की और अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया। एसपी ने बताया कि शिकायत के आधार पर जसराना थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई है।  मामले की जांच कर रहे हैं। आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें