फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूर्व मंत्री के नाम से फर्जी फेसबुक आईडी बनाकर लोगों से मांगे जा रहे थे पैसे, केस दर्ज

Sat, 11 May 2019 09:35 PM IST
राजेश सैनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश सरकार के पूर्व मंत्री और सिरसागंज निवासी ठाकुर जयवीर सिंह के नाम से फर्जी फेसबुक आईडी बनाकर किसी ने लोगों को ठगने का प्रयास किया। समय रहते ही पूर्व मंत्री के आईटी टीम से जुडे लोगों ने इस फर्जी एकाउंट का पता लगा लिया। फर्जी आईडी बनाने वाले के विरुद्ध तहरीर दी है। 

विज्ञापन


इस पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है। शुक्रवार को जब पूर्व मंत्री ठाकुर जयवीर सिंह के आईटी विभाग ने उनको जानकारी दी कि फेसबुक पर उनके नाम की एक और आईडी पता लगी है। उनके फेसबुक आईडी के मैसेंजर से लोगों के पास पर्सनल मैसेज पहुंचे हैं जिनके द्वारा पैसों की मांग की गई है। फ्रॉड करने वाले ने इस मैसेंजर के जरिए लोगों को एक बैंक एकाउंट नंबर भी दिया गया है। फर्जी फेसबुक आईडी बनाने वाले ने फेसबुक पेज के मेन वाल पर जयवीर सिंह का ही फोटों लगाया है। 

साथ ही इस आईडी में जयवीर सिंह से जुड़े हुए 131 लोग भी फ्रेंड लिस्ट में शामिल है। आईडी में जुड़े हुए नितिन सिंह ने बताया कि हाल ही में उन्होंने जयवीर सिंह की नई फेसबुक आईडी देख कर रिक्वेस्ट भेजी थी जो हाल ही में स्वीकार हो गई, लेकिन उन्हें यह नहीं पता चल सका कि यह एकाउंट फर्जी है। पूर्व मंत्री जयवीर सिंह के द्वारा इस फर्जी आईडी में मनोज सोलंकी के साथ हुई संवाद के फोटो पुलिस को दिए हैं जिसमें मनोज सोलंकी से पैसे झारखंड के बैंक खाते में भेजने की बात कही गई थी। 
विज्ञापन


पुलिस ने इस आईडी द्वारा फ्रॉड करने वाले के विरुद्ध थाना सिरसागंज में तहरीर दी है।
 पूर्व मंत्री फेसबुक मैसेंजर का नहीं करते प्रयोग इस मामले में पूर्व मंत्री ठाकुर जयवीर सिंह ने बताया कि उनका फेसबुक पर एक ही एकाउंट है और उसमें जुड़ने वालों की अधिकतम सीमा पांच हजार पूरी हो चुकी है। उनके इस अकाउंट से कोई भी मैसेंजर संचालित नहीं किया जाता है। उन्होंने कहा कि जल्द ही पुलिस इस फर्जीवाड़ा करने वाले का पता लगाकर उस पर कानूनी कार्यवाही करेगी।

आईडी संचालन करने वाले ने दिया झारखंड की बैंक का नंबर
पूर्व मंत्री के नाम से बनाई गई फेसबुक आईडी से पैसा मैसेंजर के जरिए मांगा गया है। एक एकाउंट नंबर दिया गया है जिसमें दस से बीस हजार रुपए डालने की बात कही गई है। यह खाता संख्या झारखंड में मनोज सोलंकी के नाम से है। पूर्व मंत्री जयवीर सिंह की तहरीर पर थाने में मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस जांच कर रही है। जल्द ही फर्जी आईडी लगाने वाले का पता लगाया जाएगा।-बलदेव सिंह खनेडा, सीओ सिरसागंज

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें