फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: विधवा से छेड़खानी और ट्रैक्टर चोरी में पांच के खिलाफ केस

Tue, 05 Aug 2025 12:24 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
करहल। कोर्ट के आदेश पर दो वर्ष बाद करहल थाना पुलिस ने ट्रैक्टर चोरी के आरोप में पांच के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। रिपोर्ट दर्ज कराने वाली विधवा ने चोरी के अलावा छेड़खानी और पिटाई का भी उल्लेख किया है।
विज्ञापन


करहल क्षेत्र के एक गांव की महिला ने कोर्ट में अर्जी देकर बताया कि पति ने 1 अप्रैल 2023 में लोन पर ट्रैक्टर लिया था। 13 जून 2023 को पति की मृत्यु हो गई। कुछ दिन बाद गांव के शैलेश, दुर्वेश, रीतेश, दीपू, सत्य सिंह ने ट्रैक्टर गायब कर दिया। जानकारी होने पर आरोपियों से पूछा तो वे ट्रैक्टर वापस करने का आश्वासन देते रहे। 15 जून 2025 की शाम को वह घर पर थीं। तभी शैलेश, दुर्वेश, दीपू, रीतेश, सत्य सिंह घर आए और पिटाई और अश्लील हरकतें भी कीं। शोर सुनकर जुटे लोगों को देख आरोपी भाग गए। थाने में तहरीर दी, लेकिन पुलिस ने सुनवाई नहीं की। अब न्यायालय के आदेश पर पुलिस ने केस दर्ज करने के बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें