फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah: सपा नेता रामेश्वर सिंह यादव और जिला पंचायत अध्यक्ष सहित आठ पर मुकदमा, आठ साल पुराना है मामला

Sat, 04 Jun 2022 05:48 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, एटा

सार

 सपा नेता पूर्व विधायक रामेश्वर सिंह यादव और उनके परिवार की मुश्किलें कम नहीं रही है। उन पर अवैध कब्जों के आरोप में एक के बाद एक मुकदमे दर्ज हो रहे हैं। 
विज्ञापन
सपा नेता रामेश्वर सिंह यादव - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एटा की जिला पंचायत अध्यक्ष रेखा यादव और सपा नेता पूर्व विधायक रामेश्वर सिंह यादव सहित आठ लोगों के खिलाफ 2014 में अनुसूचित जाति के व्यक्ति को एक महीने तक बंधक बनाकर रखने और जमीन पर कब्जा करने का मुकदमा शुक्रवार की देर शाम थाना जैथरा में दर्ज किया गया है। उक्त जमीन एटा-अलीगंज मार्ग पर स्थित बताई गई है। 

विज्ञापन

 
कस्बा जैथरा के मोहल्ला गांधी नगर निवासी रामेश्वर दयाल की ओर से दी गई तहरीर में आरोप लगाया गया है कि गाटा संख्या 3981/ 0324 पुश्तैनी भूमि है। इस जमीन पर दबंगों की निगाह थी। पूर्व विधायक रामेश्वर सिंह यादव, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष जुगेंद्र सिंह यादव, पूर्व लेखपाल राम खिलाड़ी यादव, पूर्व विधायक की पत्नी राममूर्ति देवी, जिला पंचायत अध्यक्ष रेखा यादव, किताबश्री, मुन्नी देवी व एक अन्य ने जमीन पर जबरन कब्जा कर लिया। 

एक महीने तक किया था प्रताड़ित 

आरोप है कि पूर्व विधायक ने जैथरा स्थित मकान में एक माह तक बंधक बनाकर रखा। जातिसूचक गालियां देकर अपमानित कर मारपीट भी की जाती थी। पीड़ित रामेश्वर दयाल का कहना है कि सपा शासनकाल में फर्जी बैनामा कराकर जमीन पर कब्जा कर लिया गया। कब्जा करने के मामले में पुलिस ने सभी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।  

सीओ अलीगंज राजकुमार नेबताया कि पूर्व विधायक सहित अन्य के खिलाफ तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज किया गया है। सपा नेताओं पर फर्जी तरीके से बैनामा कराने कराने के आरोप है, मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें