फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: बढ़ई, लुहार और कुम्हार भी कर सकेंगे ऑनलाइन व्यापार, प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना से मिलेगा बड़ा लाभ

Tue, 10 Mar 2026 08:59 AM IST
Dhirendra Singh अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा

सार

डॉ. भीमराव अंबेडकर विश्वविद्यालय के खंदारी कैंपस में मंगलवार से दो दिवसीय पीएम विश्वकर्मा प्रदर्शनी एवं व्यापार मेला शुरू होगा। इस मेले में 22 जिलों के शिल्पकार अपने उत्पादों का प्रदर्शन करेंगे और डिजिटल प्लेटफॉर्म के जरिए ऑनलाइन व्यापार से जुड़ने का मौका मिलेगा।
 
विज्ञापन
pm vishwakarma yojana पीएम विश्वकर्मा योजना - फोटो : Adobe Stock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अब बढ़ई, कुम्हार और लुहार से लेकर मूर्तिकार, नाई व धोबी भी डिजिटल युग में ऑनलाइन व्यापार कर सकेंगे। पारंपरिक शिल्पकार अब उद्यमी के रूप में नई पहचान बनाएंगे। इसके लिए मंगलवार से डॉ. भीमराव अंबेडकर विश्वविद्यालय के खंदारी स्थित स्वामी विवेकानंद कैंपस में 22 जिलों के शिल्पकारों का दो दिवसीय पीएम विश्वकर्मा प्रदर्शनी एवं व्यापार मेला शुरू होने जा रहा है।
विज्ञापन


एमएसएमई विकास कार्यालय की सहायक निदेशक (ग्रेड-1) नेहा महतो ने बताया कि प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना में पंजीकृत शिल्पकारों के लिए यह आयोजन किया जा रहा है। यह प्रदर्शनी आगरा, मथुरा, मैनपुरी, मुजफ्फरनगर, संभल और शामली सहित आसपास के 22 जिलों के हुनरमंदों के लिए मील का पत्थर साबित होगी। वह बड़े खरीदारों और बाजार से जुड़ सकेंगे। केंद्रीय मंत्री प्रो. एसपी. सिंह बघेल इस मेले का उद्घाटन करेंगे। सहायक निदेशक (सांख्यिकी) अवधेश कुमार ने बताया कि मेले में 22 जिलों के चुनिंदा लाभार्थी अपने कौशल का प्रदर्शन करेंगे। सहायक निदेशक जितेन्द्र यादव, रविकांत यादव ने युवाओं की भागीदारी और डिजिटल मार्केटिंग के माध्यम से उत्पादों की पहुंच बढ़ाने पर जोर दिया।
विज्ञापन


मेले में यह होगा
- लुहार, कुम्हार और चर्मकार जैसे विभिन्न ट्रेडों के कारीगर अपने उत्पादों का सजीव प्रदर्शन करेंगे।
- पारंपरिक औजारों के साथ नई तकनीक और सरकार की ओर से दी गई डिजिटल टूलकिट्स का प्रदर्शन।
- प्रशिक्षित लाभार्थियों को प्रमाण पत्र वितरण और कौशल सत्यापन की प्रक्रिया से अवगत कराया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें