फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: पान, गुटखा खाने वाले हो जाएं सावधान! आगरा में थूकने पर जुर्माना, डेयरी कर्मचारी को देने पड़े 200 रुपये

Thu, 06 Feb 2025 10:08 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा

सार

डेयरी कर्मचारी दीवार पर पीक मार रहा था। टीम ने जब उसकी ये करतूत देखी तो पकड़ लिया। उस पर 200 रुपये का जुर्माना लगाया गया, जो मौके पर ही भरना पड़ गया। 
 
विज्ञापन
थूकने पर जुर्माना - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा में एक तरफ स्वच्छता सर्वेक्षण के लिए किसी भी दिन भारत सरकार की टीम आगरा आ सकती है। दूसरी तरफ पान मसाला खाकर सड़क पर पीक मारने वाले स्वच्छता सर्वेक्षण को पलीता लगा रहे हैं। बुधवार को शहीद नगर में एक डेयरी पर कर्मचारी ने पीक मारी। उसे 200 रुपये जुर्माना भरना पड़ा। 
विज्ञापन


एसएफआई योगेंद्र कुशवाह के नेतृत्व में टीम ने इंदिरापुरम और शहीद नगर रोड पर गंदगी और अतिक्रमण के खिलाफ अभियान चलाया। चार दुकानदारों पर प्रतिबंधित पॉलीथिन मिली। दो हजार रुपये जुर्माना वसूला गया। दाऊजी मिष्ठान व अरविंद मेडिकल स्टोर ने फुटपाथ घेर रखा था। एक हजार जुर्माना वसूला गया। मुकेश डेरी व राम अवतार दूध वाले पर तीन हजार जुर्माना लगाया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें