फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: कॅरियर चौपाल में दिखाई सफलता की राह, विशेषज्ञों ने दिए युवाओं के सवालों के जवाब

Sun, 01 Mar 2026 12:21 AM IST
Arun Parashar संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा

सार

आगरा के सेंट जोंस काॅलेज में शनिवार को कॅरियर चाैपाल का आयोजन किया गया। इसमें छात्र-छात्राओं को विभिन्न क्षेत्रों के विशेषज्ञों ने जागरूक किया। कॅरियर को लेकर राह दिखाई। 
विज्ञापन
करियर चौपाल कार्यक्रम का शुभारंभ करते सेंट जोंस कॉलेज के प्राचार्य प्रो. एसपी सिंह। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा के सेंट जोंस कॉलेज के ट्रेनिंग एंड प्लेसमेंट सेल और मेधा फाउंडेशन ने शनिवार को कॅरियर चौपाल का आयोजन किया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों को कॅरियर की व्यावहारिक जानकारी देना और उनके मन में उठ रहे सवालों का समाधान करना रहा।
विज्ञापन


कॉलेज परिसर में आयोजित संवाद सत्र में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, बैंकिंग, सशस्त्र बल, सामाजिक क्षेत्र, डिजिटल मीडिया, प्रतियोगी परीक्षाएं, होटल प्रबंधन, फैशन, पर्यावरण, पत्रकारिता और कानून जैसे विभिन्न क्षेत्रों के विशेषज्ञों ने मार्गदर्शन दिया। प्राचार्य प्रो. एसपी सिंह ने कहा कि ऐसे आयोजन छात्रों को व्यावहारिक दृष्टिकोण देते हैं। 

ट्रेनिंग एंड प्लेसमेंट ऑफिसर डॉ. अमित नेल्सन सिंह ने मेंटरशिप स्टालों की जानकारी दी। संचालन डॉ. रचिता शर्मा ने किया। विशेषज्ञों में रिटेल से सुमित सुराणा, सशस्त्र बल से ब्रिगेडियर विनोद दत्ता, होटल एवं आतिथ्य से अभय श्रीवास्तव, बैंकिंग से विकास चंचल, रोजगार कार्यालय से डॉ. चंद्रचूड दुबे, सामाजिक क्षेत्र से श्वेता जादौन, फैशन उद्योग से रेणुका डांग की मौजूदगी रही। 
विज्ञापन


वहीं, कॉलेज से प्रो. प्रीति मसीह, डॉ. विक्रम सिंह, डॉ. रुचि अग्रवाल, डॉ. मैथ्यू भास्कर सिंह, डॉ. अभिनव जोसेफ और डॉ. अब्राहम वर्गीस सहित कई शिक्षक उपस्थित रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें