फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांवड़ मेला- बढने लगा कांवडिय़ों का कारवां, लहरा घाट पर भीड़

विज्ञापन
विज्ञापन
सोरोंजी(कासगंज)। महाशिवरात्रि पर्व में तीन दिन शेष बचे हैं। एक मार्च को कांवड़िया शिवालयों में कांवड़ के जल से भगवान शिव का अभिषेक करेंगे। समय नजदीक आने के साथ ही कांवड़ियों की संख्या तीर्थनगरी व लहरा गंगाघाट पर बढ़ने लगी है। शनिवार को काफी संख्या में श्रद्धालु कांवड़ भरने पहुंचे। एक के बाद एक टोलियों की कतारें लगी हुई थीं। इन कांवड़ियों में राजस्थान, मध्यप्रदेश के कांवड़िए थे। पूरा वातावरण भोले के जयकारों से गूंज रहा था।
विज्ञापन

राजस्थान, मध्यप्रदेश के अलावा यूपी के आगरा, मथुरा, हाथरस व आस पास के जिलों के कांवड़िए पहुंच रहे हैं। टोलियों में महिला कांवड़िया भी शामिल हैं। कांवड़ की साज-सज्जा के सामान की दुकानें तीर्थनगरी सोरोंजी से लेकर लहरा तक जगह-जगह सजी हुई हैं। सैंकड़ों दुकानों पर कांवड़ की साज सज्जा के सामान की बिक्री हो रही है। कांवड़िए क्षेत्राधीश भगवान वराह के भी दर्शन कर रहे हैं। कांवड़ियों की भीड़ बढ़ने से गंगाघाटों पर उत्साह का आलम है। प्रसाद विक्रेता व खान पान की दुकानों के संचालक कांवड़ियों की भीड़ देखकर उत्साहित हैं। गंगा स्नान कर कांवड़िए कांवड़ें भर गंतव्य की ओर रवाना हो रहे हैं। तीर्थनगरी से लेकर मुख्यालय के शहर कासगंज तक लगातार कांवड़ियों की टोलियां निकल रहीं हैं।
- मुरैना से सोरोंजी कांवड़ उठाने आया हूं। गंगाजी का पवित्र जल ले जाकर चित्रकूट में कामतानाथ शिवालय में महाशिवरात्रि पर अभिषेक करूंगा। चित्रकूट सोरोंजी से 850 किमी. है।
विज्ञापन

-रामविलास दास नागा, मुरैना, एमपी।
- सोरोंजी से पवित्र गंगाजल ले जाकर महाशिवरात्रि पर करवल धाम शिवालय में अभिषेक करूंगा। हर वर्ष महाशिवरात्रि पर्व पर कांवड़ भरने लहरा आते हूं।
- दिनेश तोमर, जगनेर, आगरा।
- तीर्थंनगरी में हम सात साथियों की टोली कांवड़ यात्रा करने के लिए आई है। रविवार की सुबह लहरा घाट से यात्रा प्रारम्भ कर मंगलवार की सुबह सहपऊ में शिव मंदिर में जलाभिषेक करेंगे।
-अरविंद कुमार, सहपऊ, हाथरस।
- बीस वर्षों से निरन्तर सोरोंजी आ रहे हैं। गंगा स्नान करके सूकरक्षेत्र की पंचकोसीय परिक्रमा लगा चुके हैं। तीर्थपुरोहित की बही में नाम दर्ज कराके अब कांवड़ यात्रा शुरू करेंगे।
विज्ञापन

- रामपाल, बयाना, राजस्थान।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें