फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजस्थान के कांवडिए की डूबकर मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
कासगंज। कछला गंगाघाट पर कांवड़ भरने पहुंचे राजस्थान के कांवड़िए की गंगा में डूबकर मौत हो गई। घाट के दुकानदारों ने उसे बाहर निकाला, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। युवक के शव को बदायूं जिले की पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन

हादसे का शिकार प्रेम सिंह (45) पुत्र बसंतराम निवासी ग्राम सेवला, थाना नदवई, जिला भरतपुर हुआ है। वह भाई राधेलाल और गांव के अन्य कांवड़ियों की टोली के साथ कांवड़ भरने आया था। सुबह के समय जब साथी कांवड़िए कांवड़े सजा रहेे थे उसी दौरान प्रेम सिंह गंगा में स्नान करने उतर गए और गहरे पानी में जाने से डूब गया। किसी को प्रेम सिंह के डूबने का एहसास नहीं हुआ। कुछ देर बाद घाट के दुकानदारों की नजर प्रेम सिंह पर पड़ी तो उन्होंने उसको बाहर निकाला, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। कछला के चौकी इंचार्ज कुलदीप सिंह मौके पर पहुंच गए। मृतक के भाई राधेलाल ने शव की शिनाख्त की। भाई ने बताया कि वह ड्राइवर था। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें