बासौनी में युवक की कार तोड़ी, पीटा
बाह। बासौनी के गढिया बघरैना गांव के कार सवार को रंगबाजी में पीटे जाने और कार के शीशे तोड़े जाने का मामला सामने आया है। पुलिस ने घायल का मेडीकल कराया है।
गढिया बघरैना के सुरजीत सिंह ने पुलिस को बताया कि शनिवार को वह कार से खिल्ली गांव से अपने घर लौट रहे थे। रास्ते में सामने से आए गाड़ी सवारों ने उसकी कार रुकवा ली। गाड़ी से उतरे सवारों ने रंगबाजी में लोहे की रॉड से कार के शीशे तोड़ दिए। विरोध करने पर कंधे पर उसके साथ मारपीट की। राहगीरों की भीड़ जमा होने पर जान से मारने की धमकी देकर अपनी गाड़ी से भाग गए। प्रभारी निरीक्षक बासौनी ने बताया कि घायल युवक का मेडीकल कराया है। मेडीकल रिपोर्ट और तहरीर के आधार पर आगे की कार्रवाई होगी।