फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मथुरा: वृंदावन में कार ने महिला परिक्रमार्थियों को रौंदा, तीन घायल

Fri, 08 Apr 2022 12:55 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा

सार

वृंदावन में परिक्रमा मार्ग पर कार ने तीन महिला परिक्रमार्थियों को रौंद दिया। कार की चपेट में आने से घायल 3 महिला परिक्रमार्थियों को प्राथमिक उपचार के बाद आगरा के लिए रैफर किया गया। 
 
विज्ञापन
कार ने महिला परिक्रमार्थियों को रौंदा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

केशीघाट की ओर से मथुरा की तरफ जा रही एक तेज रफ्तार कार ने गुरुवार की देर रात 3 महिला परिक्रमार्थियों को रौंद दिया। यह हादसा जगन्नाथ घाट के पास हुआ। बताया गया है कि मोड़ पर अनियंत्रित होकर कार दीवार से टकराकर आगे चल रही महिला परिक्रमार्थियों को रौंदती हुई निकल गई। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार सुन लोगों की भीड़ जमा हो गई।
विज्ञापन


इस बीच मौका पाकर चालक कार छोड़कर भाग जाने में सफल रहा। दुर्घटना में लहूलुहान हुईं तीन महिला परिक्रमार्थियों को पुलिस व स्थानीय लोगों ने जिला संयुक्त चिकित्सालय में भर्ती कराया, यहां से प्राथमिक उपचार के बाद दो की हालत गंभीर होने पर तीनों को ही आगरा के एसएन मेडिकल कॉलेज के लिए रैफर कर दिया गया। 
विज्ञापन


बताया गया है कि घायल 30 वर्षीय निशू, 20 वर्षीय प्रिया और 19 वर्षीय खुशी गोरे दाऊजी मंदिर के समीप एक मांगलिक कार्यक्रम में शिरकत करने आईं थी।
मामले में पुलिस ने वाहन को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। इस बारे में अस्पताल के स्वास्थ्य कर्मी ने जानकारी दी है।




 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें