फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर ट्रक में घुसी कार, सिविल इंजीनियर सहित दो घायल

विज्ञापन
आगरा लखनऊ एक्सप्रेसवे पर हादसे के बाद क्षतिग्रस्त कार व ट्रक स्रोत पुलिस
विज्ञापन
फतेहाबाद (आगरा)। आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर सोमवार सुबह एक कार पीछे से ट्रक में घुस गई। हादसा इतना तेज था कि कार का अगला हिस्सा बुरी तरीके क्षतिग्रस्त हो गया और ट्रक का पिछला पहिया बाहर निकल गया। हादसे में कार सवार सिविल इंजीनियर और चालक घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस व यूपीडा की टीम ने घायलों को एसएन मेडिकल कॉलेज आगरा में भर्ती कराया।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक सिविल इंजीनियर हेमंत कुमार निवासी आवास विकास कॉलोनी झूंसी, प्रयागराज ग्रेटर नोएडा में नौकरी करते हैं। वे अपने चालक लालाराम के साथ ग्रेटर नोएडा से लखनऊ किसी काम से जा रहे थे। सोमवार सुबह करीब 7:00 थाना डौकी क्षेत्र के आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे के किलोमीटर 11.200 पर पहुंचे तो कार पीछे से ट्रक में घुस गई। हादसे में चालक लालाराम और सिविल इंजीनियर हेमंत कुमार घायल हो गए। सूचना पर डौकी पुलिस व यूपीडा की टीम मौके पर पहुंची और घायलों को एसएन मेडिकल कॉलेज आगरा में भर्ती कराया। वहीं, ट्रक छोड़कर चालक भाग गया। पुलिस ने ट्रक को कब्जे में ले लिया है। यूपीडा के सहायक सुरक्षा अधिकारी प्रथम सोवरन सिंह ने बताया कि कार पीछे से ट्रक में घुस गई थी। हादसे में कार सवार दो लोग घायल हुए हैं। हादसा संभवत चालक को झपकी आने से हुआ है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें