फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर कार की टक्कर से पलटी दूसरी कार

विज्ञापन
फतेहाबाद फोटो।आगरा लखनऊ एक्सप्रेसवे पर क्षतिग्रस्त कार
विज्ञापन
फतेहाबाद। आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर सोमवार रात डायवर्जन के पास टायर फटने से खड़ी कार में पीछे से तेज रफ्तार कार ने टक्कर मार दी। टक्कर के बाद कार पलट गई। हादसे में कार सवार बाल-बाल बच गया।
विज्ञापन

हादसा सोमवार रात करीब 1:50 बजे हुआ। आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे के किलोमीटर 23.100 पर डायवर्जन के पास एक कार का टायर फट गया था। कार सड़क किनारे खड़ी थी। इसी दौरान दिल्ली से इटावा जा रहे आनंद चौहान पुत्र महेंद्र निवासी मुख्य मवाना रोड, प्रहलादपुर बांगर, दिल्ली की कार ने खड़ी कार में पीछे से टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि उनकी कार पलट गई। गनीमत रही कि कार सवार को कोई गंभीर चोट नहीं आई। सूचना पर पुलिस और यूपीडा की टीम मौके पर पहुंची। यूपीडा के सुरक्षा अधिकारी प्रथम राधा मोहन द्विवेदी ने बताया टीम ने क्रेन की सहायता से क्षतिग्रस्त कारों को सड़क से हटवाकर यातायात सुचारू कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें