फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: अयोध्या से लौट रहे श्रद्धालुओं की गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त, लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर मची चीख-पुकार; सात घायल

Thu, 13 Feb 2025 09:19 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा

सार

आगरा लखनऊ एक्सप्रेस वे पर हुए हादसे में सात लोग घायल हो गए। पुलिस ने इन्हें इलाज के लिए अस्पताल भेजा। हादसे के पीछे वजह चालक को नींद की झपकी माना जा रहा है।
 
विज्ञापन
दुर्घटनाग्रस्त वाहन - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा लखनऊ एक्सप्रेस वे पर  अयोध्या से मथुरा जा रही फोर्स ट्रैवलर गाड़ी अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में सात श्रद्धालु घायल हो गए। मौके पर पहुंची यूपीड़ा की टीम और फतेहाबाद पुलिस ने घायलों को अस्पताल भिजवाया।
विज्ञापन


यूपीड़ा के सुरक्षा अधिकारी प्रथम  राधा मोहन द्विवेदी ने बताया कि फतेहाबाद क्षेत्र के आगरा लखनऊ किलोमीटर 35.400 पर रात्रि 1:25 बजे के करीब फ़ोर्स ट्रैवलरगाड़ी जो अयोध्या से मथुरा श्रद्धालुओं को लेकर जा रही थी। इस गाड़ी में 20 लोग सवार थे। अचानक गाड़ी अनंत्रित होकर ओवर टेकिंग लाइन में पलट गई।

इस दौरान सवारियों में चीख पुकार मच गई। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर यूपीड़ा की टीम सहित लुहारी चौकी इंचार्ज  फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। घायलों को बाहर निकाल कर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र फतेहाबाद भिजवाया गया। वहां से सभी को एसएन मेडिकल कॉलेज आगरा रेफर कर दिया गया है।
विज्ञापन


घायलों के नाम 
नेपाल सिंह पुत्र  रतन सिंह निवासी कोशी कला मथुरा,  कुंती पत्नी कुलदीप डागी, रीना पत्नी वीरेन्द्र सिंह, कुमारी कोमल पुत्री नैपाल सिंह 13, इंद्रवती पत्नी करन सिंह, कमला पत्नी बदन सिंह  समस्त निवासी गण कोशी कलां मथुरा, गीता पत्नी  प्रदीप निवासी चिराग दिल्ली के हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें