फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: अनियंत्रित होकर चंबल नहर में गिरी कार...लगुन समारोह से लाैट रहे थे पांच लोग, मची चीख-पुकार; किशोर की माैत

Sun, 02 Mar 2025 08:32 AM IST
अरुन पाराशर संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा

सार

लगुन समारोह से लाैट रहे लोगों की कार नहर में जा गिरी। चीख-पुकार मच गई। पास ही खेतों की रखवाली कर रहे किसान माैके पर पहुंचे। लोगों को निकालने का प्रयास किया। एक किशोर की माैत हो गई।
 
विज्ञापन
agra police - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा में पिनाहट के थाना बसई अरेला क्षेत्र के मानिकपुरा साइकिल ट्रैक नहर पुलिया के पास अनियंत्रित कार नहर में जा गिरी। कार मे  पांच लोग सवार थे। चीख-पुकार की आवाज सुनकर खेतों पर रखवाली कर रहे किसान मौके पर पहुंचे। लोगों को निकालने का प्रयास किया।
विज्ञापन


सूचना पर पहुंची पुलिस और किसानों ने नहर से लोगों को बाहर निकाला, जिसमे एक किशोर की हालत गंभीर होने पर अस्पताल मे भर्ती कराया गया है। जहां उसकी माैत हो गई। बताया गया कि सभी लोग थाना बसई अरेला क्षेत्र के काकरखेड़ा खदरिया गांव के रहने वाले हैं। 


कार सवार  सभी लगुन समारोह से देररात घर वापस लाैट रहे थे। रास्ते में कार अनियंत्रित होने के चलते हादसा हुआ। वहीं हादसे से परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें