फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: दहेज में कार नहीं मिली तो पत्नी को बस स्टैंड पर छोड़, बेचारी पर पैसे तक न थे...ऐसे पहुंची मायके

Fri, 21 Feb 2025 10:28 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा

सार

दहेज में कार न मिलने पर बेरहमी से पत्नी की पिटाई कर दी। इसके बाद  बस स्टैंड पर छोड़कर चला गया। पीड़िता ने लोगों से मदद मांगी, जिसके बाद वो मायके पहुंच सकी। 
 
विज्ञापन
महिला सांकेतिक - फोटो : ai generated
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा में दहेज में कार नहीं मिलने पर पति नाराज हो गया। शादी के एक साल बाद उसने पत्नी की पिटाई की और बस स्टैंड पर छोड़कर चला गया। लोगों से मदद मांगकर पत्नी मायके पहुंची। शाहगंज पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


शाहगंज थाना क्षेत्र की युवती ने पुलिस को बताया कि दिसंबर 2023 में उनकी शादी प्रयागराज के दरभंगा कॉलोनी लाउदर रोड निवासी प्रवीण के साथ हुई थी। पिता ने शादी में 35 लाख रुपये खर्च किए थे। इसके बाद भी पति व ससुराल वाले उत्पीड़न करते थे। कारण पूछने पर पति ने दहेज में कार की मांग की।

पति ने कहा कि अब तुम इस घर में तभी रह सकती हो जब मायके वाले कार के साथ घर का खर्च उठाएंगे। विरोध करने पर पिटाई कर आईएसबीटी बस स्टैंड पर अकेला छोड़ गया। शाहगंज थाना प्रभारी ने बताया कि साक्ष्य संकलन कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें