फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: चंबल की 30 फीट गहरी खाई में गिरी कार, पास ही मिला युवक का शव; परिवार में मचा कोहराम

Thu, 12 Feb 2026 10:01 PM IST
अरुन पाराशर संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा

सार

पुलिस टीम ने ग्रामीणों की मदद से अलकेश तोमर को बाहर निकाला। बाह सीएचसी पर लेकर पहुंचे, जहां पर चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। घटना से परिवार में कोहराम मच गया। 
विज्ञापन
मृतक का फाइल फोटो। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा के बासौनी के कैंजराघाट क्षेत्र में बृहस्पतिवार की शाम 5 बजे के करीब 30 फीट गहरी चंबल की खाई में कार समेत गिरे नगरा मुरैना के साहसपुरा गांव के अलकेश तोमर (28) की मौत हो गई। वे आगरा स्थित मायके में अपनी पत्नी अमृता एवं दो बेटों को छोड़कर घर लौट रहे थे। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए बाह की मोर्चरी में रखवा दिया है।
विज्ञापन


मुरैना के नगरा थाने के साहसपुरा गांव का अलकेश तोमर जयपुर में अपने बच्चों के साथ रहकर टैक्सी चलाते थे। बृहस्पतिवार की सुबह पत्नी अमृता, बेटों डुग्गू (4), आरव (2) को आगरा स्थित मायके में छोड़कर अपने गांव साहसपुरा के लिए कार से निकले थे। बासौनी के कैंजरा क्षेत्र में तिन्नेतपुरा मंदिर के पास चंबल के बीहड़ की 30 फीट गहरी खाई में कार समेत गिर गए। खाई में कार और अलकेश तोमर अलग अलग जगह पर पड़े हुए थे। 

माना जा रहा है कि गिरते समय खिड़की खुलने से अलकेश तोमर कार से बाहर निकल कर गिरे होंगे। सूचना पर पहुंची बासौनी पुलिस एवं अग्निशमन विभाग की टीम ने ग्रामीणों की मदद से अलकेश तोमर को बाहर निकाला और बाह सीएचसी पर लेकर पहुंचे, जहां पर चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। अस्पताल पहुंचे साहसपुरा के ही रहने वाले अलकेश के साढ़ू हरेंद्र सिंह उर्फ रिंकू ने बताया कि जयपुर से बृहस्पतिवार को ही अलकेश बच्चों के साथ आगरा आए थे। उनको छोड़ कर गांव आते समय हादसे का शिकार हो गए।
विज्ञापन


चरवाहों ने देखा तब पता चला
कार समेत 30 फीट गहरी खाई में अलकेश कब गिरे, किसी ने नहीं देखा। शाम करीब 5:30 बजे बकरियां लेकर चरवाहे घर लौट रहे थे। खाई के किनारे से बकरी हांकते समय उनकी नजर कार और युवक पर पड़ी। उन्होंने शोर मचा दिया। इससे गांव के लोग जुट गए। बासौनी पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम भी पहुंच गई। तब तक ग्रामीणों ने अलकेश को बाहर निकाल लिया। फायर ब्रिगेड की एंबुलेंस से बाह सीएचसी पर लेकर पहुंचे। 

इधर, साहसपुरा के ही रहने वाले अलकेश तोमर के साढ़ू हरेंद्र सिंह उर्फ रिंकू उन्हें ढूंढ़ते हुए पहुंचे। उन्होंने बताया कि अलकेश तोमर से सुबह 10 बजे के करीब बात हुई थी, तब उन्होंने गांव के लिए निकलने की जानकारी दी थी। फोन कॉल रिसीव न होने पर वह कैंजरा तक बाइक से अलकेश की तलाश भी कर गए थे, लेकिन तब खाई में गिरने का कतई अहसास नहीं था। अलकेश की मौत से परिवार में मातम पसर गया है।
विज्ञापन



 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें