आगरा। थाना एमएम गेट के सिंधी बाजार में कार खड़ी करने के विवाद में ठेल विक्रेता संजय की चालक ने पिटाई लगाई थी। इलाज के दाैरान उनकी मृत्यु हो गई थी। घटना से परिजन में आक्रोश था। मामले में अज्ञात चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई।
डीसीपी सिटी सय्यद अली अब्बास ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज से कार का नंबर मिल गया। इससे उसकी पहचान राजाखेड़ा, धाैलपुर निवासी निकुंज के रूप में हुई। वह घटना वाले दिन अपने बाबा को एसएन मेडिकल कालेज में उपचार के लिए लेकर आया था। किसी काम से वह बाजार आया था। तभी कार खड़ी करने पर ठेल विक्रेता से विवाद हो गया। दोनों में मारपीट हो गई। इसी दाैरान संजय की मृत्यु हो गई।