आगरा। थाना शाहगंज के सराय ख्वाजा क्षेत्र में शुक्रवार रात लोड बढ़ने पर ट्रांसफार्मर से अचानक आग और चिंगारी निकलने लगी। स्थानीय निवासी भोला ने बताया कि एचपी कंपनी के पंप के बराबर में विद्युत आपूर्ति का ट्रांसफार्मर लगा है। शॉर्ट सर्किट से तेज धमाके की आवाजें आने लगीं। पंप पर मौजूद लोगों के साथ आसपास के दुकानदार भी दहशत में आ गए थे। लोगों का कहना है कि इस तरह आग लगने से किसी दिन बड़ा हादसा होने का डर है। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है।