फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: पेड़ टूटकर गिरने से कार क्षतिग्रस्त, दंपती घायल

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
बाह। आगरा-इटावा स्टेट हाईवे पर बड़ागांव के पास मंगलवार दोपहर चलती कार पर इमली का पेड़ टूट कर गिर पड़ा। कार क्षतिग्रस्त हो गई। कार सवार दंपती घायल हो गए। स्टेट हाईवे पर करीब दो घंटे तक जाम लगा रहा।
विज्ञापन

घटना दोपहर लगभग 12 बजे की है। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, जैतपुर की ओर से आ रही कार पर पुराना इमली का पेड़ टूट कर गिर पड़ा। धमाके की आवाज पर आस पास के लोग पहुंचे तो कार पेड़ के नीचे दबी हुई थी। आनन फानन में कार से पेड़ की डाली को निकाल कर कार में फंसे दंपती बाह के सौरभ जैन और उनकी पत्नी मोनिका को बाहर निकाला। दोनों को बाह सीएचसी में भर्ती कराया। वहां से दंपती को हायर सेंटर रेफर कर दिया। घायल दंपती ने बताया कि वह पूठा के हनुमान मंदिर से पूजा करके घर लौट रहे थे। उधर, पेड़ टूटकर सड़क पर गिरने से हाईवे पर दो घंटे तक जाम लगा रहा। सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी लाइन लग गई। बाह पुलिस ने कार और पेड़ के मलबे को सड़क से हटवाकर यातायात बहाल कराया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें